Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के को-स्टार ने इस एक्ट्रेस संग की सगाई, फोटो शेयर कर कही दिल की बात

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के को-स्टार ने इस एक्ट्रेस संग की सगाई, फोटो शेयर कर कही दिल की बात

‘गुम है किसी के प्यार में’ हर्षद अरोड़ा ने सत्या का रोल प्ले किया था. सत्या की शादी सई से हुई थी और उसे सई से प्यार हो जाता है. हालांकि सई के लिए ये एक समझौते वाली शादी होती है. वहीं, अब हर्षद के फैंस के लिए गुड न्यूज है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में‘ इन दिनों खूब सारे नये और दिलचस्प टर्न आ रहे हैं. मेकर्स इसे दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. कुछ महीने पहले ही शो में लीप आया था, जिसमें नये किरदारों की एंट्री हुई थी. हालांकि लीप से पहले नील भट्ट, आयशा सिंह मुख्य किरदार निभाते थे. सई-विराट की प्रेम कहानी में सत्या की एंट्री हुई थी, जिसका रोल हर्षद अरोड़ा ने निभाया था. हर्षद ने अपनी गर्लफ्रेंड से शाद�� कर ली.

‘गुम है किसी के प्यार में’ नजर आए थे हर्षद अरोड़ा

‘गुम है किसी के प्यार में’ हर्षद अरोड़ा ने सत्या का रोल प्ले किया था. सत्या की शादी सई से हुई थी और उसे सई से प्यार हो जाता है. हालांकि सई के लिए ये एक समझौते वाली शादी होती है. आखिर में सत्या उसे विराट के पास जाने के लिए कह देता है. लीप के बाद सत्या का किरदार खत्म हो गया था, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. हर्षद ने हाल ही में अपनी सगाई पार्टी की तसवीरें शेयर की थी. एक्टर ने नागिन 6 की अभिनेत्री मुस्कान राजपूत से सगाई कर ली. बता दें कि मुस्कान ने एकता कपूर के शो में विदुषी की भूमिका निभाई थी.

हर्षद अरोड़ा ने की सगाई

मुस्कान राजपूत और हर्षद अरोड़ा ने तसवीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, मिलकर अगला कदम उठाना. उनके पोस्ट पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बधाई आप दोनों को. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप दोनों को किसी की नजर ना लगे. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है. बता दें कि हर्षद का नाम त्रिधा चौधरी से भी जुड़ चुका है. दोनों ने सीरियल 2016 में शो दहलीज में एख साथ काम किया था. हालांकि दोनों ने सिर्फ एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताया था. इसके अलावा उनका नाम अपर्णा कुमार संग भी जुड़ चुका है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-सवी की शादी के बाद ये किरदार बनेगा विलेन, इस शख्स ने बताया आगे क्या होगा

‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट एपिसोड

‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी, संजीव के सेमिनार में शामिल होने जाती है. सुरेखा को ये बात पता चल जाती है और वो काफी ज्यादा गुस्सा होती है. सुरेखा ईशान को फोन करती है और सवी के घर छोड़ने की शिकायत ईशान से करती है. ईशान उसे बताता है कि वो सेमिनार में है. ईशान कहता है कि वह जल्द ही सावी को घर लाएगा. सेमिनार के बाद सवी, संजीव को बताती है को वो विराट और सई की बेटी है. संजीव उसे अपनी बेटी से मिलवाने ले जाता है. ईशान सोचता है कि सवी को वो कैसे घर ले जाए. ईशान संजीव को फोन करता है और संजीव से पूछता है कि क्या वह सवी से बात कर सकता है. संजीव उसे बताता है कि वो पहले ही घर चली गई है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रीवा बनाएगी ईशान और सवी को अलग करने का मास्टर प्लान! क्या होगा आगे?

सवी वापस आई भोसले हाउस

सवी वापस भोसले हाउस आती है और सुरेखा उससे कई सवाल पूछती है. सुरेखा कहती है कि उसकी हिम्मत कैसे हुई घर छोड़कर जाने की. ईशान सुरेखा से पूछता है कि उसने सवी को कमरे में बंद क्यों कर दिया जबकि सवी ने कहा कि वह कहीं नहीं जाएगी. सुरेखा को तभी सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. ईशान और रीवा उसे आराम करने के लिए कहते है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola