ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट इस दिन आखिरी एपिसोड करेंगे शूट, सत्या ने शेयर किया फेयरवेल पोस्ट

Updated at : 27 May 2023 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट इस दिन आखिरी एपिसोड करेंगे शूट, सत्या ने शेयर किया फेयरवेल पोस्ट

टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों चर्चा में है. शो की कहानी में बदलाव आने वाला है. आयशा सिंह यानी सई शो को क्विट करने वाली है. अब इसे लेकर नया अपडेट आ रहा है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin last episode: स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) 20 साल आगे बढ़ने वाला है. शो की लीड एक्ट्रेस आयशा सिंह (Ayesha Singh) ने शो को अलविदा कहने वाली है. कहा जा रहा है कि पूरी स्टारकास्ट में बदलाव किया जाएगा. अब लेटेस्ट अपडेट आई है कि आखिरी एपिसोड किस दिन आयशा, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा शूट करेंगे.

सई-विराट इस दिन आखिरी एपिसोड करेंगे शूट

‘गुम है किसी के प्यार में’ के फैंस एक तरफ कहानी आगे बढ़ने को लेकर खुश है, तो दूसरी तरफ वो उदास है कि अब आयशा सिंह, नील भट्ट शो में नजर नहीं आएंगे. इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 15 जून को आयशा सिंह, नील और हर्षद अरोड़ा अपना आखिरी एपिसोड शूट करने वाले है. हालांकि मेकर्स की ओर से इसपर कुछ कन्फर्म नहीं कहा गया है. वहीं, 20 साल कहानी आगे बढ़ेगी और सवी-वीनू बड़े हो जाएंगे.

सत्या ने शेयर किया फेयरवेल पोस्ट

‘गुम है किसी के प्यार में’ एक बड़ा जेनरेशनल लीप आने वाला है, जिसकी वजह से तीनों सितारों ने शो छोड़ दिया है. सत्या यानी हर्षद अरोड़ा ने अपने फेयरवेल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ब्लैक आउटफिट में वो काफी डैशिंग लुक में दिखे. उन्होंने पोस्ट के साथ फेयरवेल वाला हैशटैग का यूज किया है. हालांकि उन्होंने कुछ लिखा नहीं है.

https://www.instagram.com/p/CsolOATvNVT/

आयशा सिंह ने कही ये बात

‘गुम है किसी के प्यार में’ सई का किरदार आयशा सिंह निभाती है. खबरें थी कि कास्ट शो में उम्रदराज किरदार निभाने में सहज नहीं थे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह थी कि सारे कलाकार फीस में बढ़ोतरी चाहते थे, लेकि अफसोस ऐसा नहीं हुआ. आयशा ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा कि कहानी को आगे बढ़ना है, इसलिए वो बाहर हो रही है. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने कहा, बिल्कुल नहीं. कहानी को आगे बढ़ना था और बस इतना ही.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin शो छोड़ने पर छलका सई का दर्द! बोली- कहानी को आगे…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola