Bigg Boss 17 के ऑफर को इस वजह से गुम है किसी के प्यार में की सई ने किया रिजेक्ट, बोली- पूरे समय मैं ये सब…

बिग बॉस 17 शुरू हो गया है और ये पहले दिन से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. इस साल, मेकर्स ने प्रतियोगियों का एक दिलचस्प मिश्रण चुना है जिसमें टीवी सितारे, वकील से लेकर यूट्यूबर्स शामिल है. अब आयशा सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने ये शो को क्यों ठुकराया.
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन का भारी चर्चा और उम्मीदों के बीच आखिरकार रविवार (15 अक्टूबर) को कलर्स टीवी पर प्रीमियर हुआ. अब तक, बिग बॉस 17 के केवल दो एपिसोड प्रसारित हुए हैं और निर्माता रियलिटी शो को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. प्रतियोगी एक दूसरे संग जमकर लड़ाईयां कर रहे हैं. इस सीजन में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग ढोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल जैसे कंटेस्टेंट धमाल मचा रहे हैं. हालांकि सबकी नजरें गुम है किसी के प्यार में की विराट और पाखी पर है. अब आयशा सिंह ने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर बात की है.
बिग बॉस 17 में नील-ऐश्वर्या की एंट्री पर आयशा सिंह
इस साल, बिग बॉस निर्माताओं ने प्रतियोगियों का एक दिलचस्प मिश्रण चुना है, जिसमें टीवी सितारे, सोशल मीडिया स्टार्स, वकील सना रईस खान और पूर्व क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा समेत शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि गुम है किसी के प्यार में की सई यानी आयशा को पहले ही बिग बॉस 17 में भाग लेने का ऑफर मिला था, हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया और शो को रिजेक्ट कर दिया. अब नील-ऐश्वर्या की भागीदारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, आयशा सिंह ने हाल ही में आयोजित इंडिया गेमिंग अवार्ड्स में मीडिया से कहा, “मैं नहीं गई क्योंकि मुझे नहीं जाना था, वो गई क्योंकि उन्हें जाना था और मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं.”
आयशा सिंह ने इस वजह से बिग बॉस का ऑफर किया रिजेक्ट
बिग बॉस 17 के ऑफर को रिजेक्ट करने के पीछे का कारण बताते हुए, अभिनेत्री ने कहा, “यार, मैं, अभी इस तरह के शो के लिए तैयार नहीं हूं. क्योंकि आपको कुछ दिलचस्प ऑफर देना चाहिए. दर्शक मनोरंजन के लिए आपको देख रहे हैं. क्योंकि मैंने देखा है, मेरी मम्मा को बिग बॉस कितना ज्यादा पसंद है. वह पूरे समय यही देखती रहती है, जब भी मेरे पास आती हैं, या कहीं बाहर से तो बिग बॉस चलाती है और 24 घंटे यही चलता रहता है. सलमान खान के शो में भाग लेने के लिए बहुत परिपक्वता भी चाहिए, ताकत भी चाहिए, आपको वहां रहने के लिए एक अलग क्षेत्र में होना होगा.”
आयशा सिंह के बारे में
आयशा सिंह ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई विराट चव्हाण की मुख्य भूमिका निभाने के बाद मशहूर हुईं. अभिनेत्री ने नील भट्ट के साथ अभिनय किया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के बीच काफी हिट रही. आयशा ने सईं के रूप में अपने किरदार को बखूबी निभाया और दर्शकों ने उन्हें बेहद पसंद किया. शो में उनका ट्रैक ‘गुम है किसी के प्यार में’ में 20 साल की छलांग लगाने के बाद समाप्त हुआ. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री हुई. अभी शक्ति कपूर और भाविका शर्मा लीड रोल में है. हालांकि समय-समय पर फैंस अपनी सई को याद करते हैं. फिलहाल तो आयशा अपना मी-टाइम एंजॉय कर रही है. ऐसी अफवाहें हैं कि आयशा सिंह के झलक दिखला जा 11 में भाग लेने की संभावना है. हालांकि, ऑफिशियल घोषणा का अभी भी इंतजार है. इसके अलावा वह एकता कपूर के शो नागिन 7 का भी हिस्सा बन सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










