Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकलने के बाद इस शख्स को मिस कर रही हैं 'सई', बोली- मेरे साथ हमेशा...
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Jul 2023 3:31 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में की सई यानी आयशा सिंह ने खुलासा किया है कि वो शो छोड़ने के बाद किस-किस शख्स को सबसे ज्यादा मिस कर रही हैं. साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने क्या सीखा.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने काफी कमय समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. हालांकि अब कहानी में बड़ा बदलाव आया है और इसने 20 साल का लीप ले किया है. लीप के बाद शो में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह जैसे नये स्टारकास्ट देखने को मिल रहे हैं. वहीं आयशा, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने सीरियल को अलविदा कह दिया है. अब आयशा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बात की है.
आयशा सिंह ने कहा, मैंने एक ही समय में ‘डोली अरमानों की’ और ‘जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट’ से छोटे पर्दे पर एंट्री की थी. मैंने वे शो केवल कुछ महीनों के लिए किए, और फिर थिएटर में एक अभिनेत्री के रूप में खुद को तलाशने के लिए मैंने एक लंबा ब्रेक लिया और बैकस्टेज काम किया, अभिनय सीखा और फिर बहुत सारे ऑडिशन दिए और कुछ विज्ञापन भी किए. यह एक शानदार यात्रा रही है, और गुम है किसी के प्यार में… मेरी पहली लीड के रूप में मुझे दुनिया भर से अपार प्यार मिला है. लोग सई और आयशा के सपोर्ट में रहे हैं. इसलिए, यह मेरे लिए एक शानदार यात्रा और सीखने का अनुभव रहा है. मैं लगातार असफलताएं देखकर आयी हूं. अपने लक्ष्य के प्रति लगातार काम करने के बाद सफलता मिली है और मैंने इस यात्रा में अपने काम के प्रति ईमानदार रहना सीखा है.
https://www.instagram.com/p/Ct1bpWWg8Ho/?hl=en
आयशा सिंह ने खुलासा किया कि गुम है किसी के प्यार में से निकलने के बाद वह सबसे ज्यादा क्या मिस करेंगी. उन्होंने कहा, मैं अपने दोस्तों को, अपने फैंस के साथ मेरे जुड़ाव को याद करूंगी. हर दिन किसी ऐसी चीज पर काम करना, जिसे मैं वास्तव में पसंद करती हूं और आनंद लेती हूं, मैं उसे सबसे ज्यादा मिस करूंगी. मेरी प्रोडक्शन टीम, मेरे दोस्त जो पहले ही शो से बाहर हो गए थे, मिताली नाग, योगी और मैं निश्चित रूप से किशोरी मैम को मिस करने वाली हूं. विराट को लेकर आयशा सिंह ने कहा, दर्शकों ने सई और विराट को इतना ज्यादा प्यार दिया, जिसे मैं पूरी जिंदगी याद रखूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










