Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो की बढ़ती TRP पर नील भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो की बढ़ती TRP पर नील भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में विराट, सई और पाखी की कहानी अब खत्म हो गई है. अब शो में ईशान, सवी और रीवा की कहानी दिखाई जा रही है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है. नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर शो साल 2000 में टीवी पर शुरू हुआ था. विराट, सई और पाखी की कहानी ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया था. हालांकि सीरियल में लीप आया था और उसके बाद शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह इसमें लीड रोल निभा रहे है. ईशान, सवी और रीवा की कहानी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था और कुछ हफ्तों तक ये टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर रहा था. शो की बढ़ती टीआरपी पर नील भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है.


गुम है किसी के प्यार की टीआरपी पर नील भट्ट ने कही ये बात
गुम है किसी के प्यार में विराट, सई और पाखी की कहानी अब खत्म हो गई है. अब शो में ईशान, सवी और रीवा की कहानी दिखाई जा रही है. सीरियल की बढ़ती टीआरपी पर नील भट्ट ने रिएक्ट किया है. हाल ही में नील और उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा एक कार्यक्रम में नजर आए थे. इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए एक्टर ने कहा कि उन्होंने शो नहीं देखा है क्योंकि वो थोड़े बिजी थी.

नील भट्ट बोले- शो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है
नील भट्ट ने कहा कि उन्हें जाकर बहुत खुशी हुई कि शो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और वह प्रार्थना करते हैं कि यह शो अगले कई सालों तक सफलतापूर्वक चलता रहे. नील की बातों पर ऐश्वर्या ने भी सहमित दिखाई. बता दें कि नील और ऐश्वर्या की मुलाकात गुम है किसी के प्यार में सेट पर हुई थी और फिर दोनों में दोस्ती हुई. उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर कपल ने साल 2021 में शादी कर ली. हाल ही में कपल सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आए थे.


गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान, सवी को बोलने से पहले सोचने के लिए कहता है. सवी, ईशान को उसकी बातों पर यकीन करने के लिए कहती है. सवी, कहती है कि जानती है कि मुकुल मामा उसके पूरे परिवार के लिए काफी अहम मेंबर है. हालांकि उसे अपनी बहन से एक बार बात करनी चाहिए. सवी उसे खुद ईशान से बात करने के लिए मोटिवेट करती है. वो कहती है कि अगर वो 1 प्रतिशत भी सही है तो अन्वी की रक्षा करना एक भाई के रूप में उसका कर्तव्य है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने मुकुल से मांगी माफी, यशवंत के इस बात को लेकर ईशान है परेशान


ईशान से अन्वी ने बोला झूठ
ईशान अन्वी से बात करने जाता है और उसे सारी सच्चाई कहने के लिए कहता है. अन्वी उसे बातती है कि एग्जाम का प्रेशन है और कुछ नहीं. ईशान, सवी को मैसेज करके बुलाता है और उसे डांटता है. ईशान कहता है कि उसे मुकुल मामा पर ऐसे बड़े आरोप नहीं लगाने चाहिए. सवी ईशान से बहस करती है कि उस पर भरोसा करो अगर नहीं तो वह अन्वी के बारे में ऐसा क्यों कहेगी. वहीं, सवी भोसले परिवार से कहती है कि अन्वी को मनोचिकित्सक के पास जाने की जरूरत है. निशिकांत ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है और कहता है कि उसे लगता है कि अन्वी पागल है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मामा जी को सवी ने रंगे हाथ पकड़ा, क्या परिवार के सामने आएगा उनका सच

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola