Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मामा जी को सवी ने रंगे हाथ पकड़ा, क्या परिवार के सामने आएगा उनका सच

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Mar 2024 12:05 PM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin1 (1)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि यशवंत किचन में आता है और ईशान को खाना बनाता देख काफी गुस्सा हो जाता है. सुरेखा बात को संभालने की कोशिश करती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो की कहानी ईशान, सवी और रीवा के आस-पास घूमती है. हाल ही में सीरियल में मुकुल मामा की एंट्री हुई है. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया गया कि शिखा ने सवी को बताया कि ईशान को खाना बनाना काफी पसंद था. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी, अस्मिता से पूछती है कि क्या हुआ. अस्मिता सवी से बात को छिपा लेती है और कहती है वो परेशान है क्योंकि वो पढ़ नहीं पा रही है. अस्मिता सवी से कहती है कि अन्वी पढ़ने के लिए अपने दोस्त के घर जाना चाहती है.

ईशान और सवी बनाएंगे खाना
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ईशान फोन पर किसी से मेडिकल कॉलेज को लेकर गुस्से में बात करता है. अस्मिता, शिखा से पूछती है कि घर के सारे लोग मेडिकल कॉलेज के बारे में सोच रहे थे और कोई परेशानी सामने आ गई है, इसलिए सब परेशान है. सवी दोनों की बात सुन लेती है. वहीं, सवी, ईशान से खाना बनाने में उसकी मदद करने के लिए कहती है. ईशान मान जाता है. दोनों किचन जाते है औऱ खाना बनाते है.


रीवा ने ईशान-सवी को देखा साथ
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा ईशान, शिखा को बताता है कि वह खाना पकाने में सवी की मदद करने आया है क्योंकि वह सुरेखा और यशवंत के लिए कुछ बनाना चाहती है. सवी और ईशान खाने को लेकर तैयारी करते है. ईशान कहता है कि वो उससे बेहतर खाना बना सकता है. ईशान पकवान तैयार करता है और सवी को टेस्ट करने देता है. सवी खाना टेस्ट करती है और ईशान की तारीफ करती है. तभी रीवा वहां आ जाती है और दोनों को किचन में साथ में देखती है. रीवा ईशान से पूछती है कि उसे ऐसा करने की क्या जरूरत है और कहती है कि अगर वह उसे बताता तो वह ऐसा कर लेती.

Ghum hai kisikey pyaar meiin


यशवंत ने ईशान को लगाई डांट
यशवंत किचन में आता है और ईशान को खाना बनाता देख काफी गुस्सा हो जाता है. यशवंत ने ईशान को एक महिला की तरह रसोई में खाना बनाने के लिए डांटा. हालांकि सुरेखा बात को संभालने की कोशिश करती है. यशवंत सुरेखा को भी डांटता है और वहां से चला जाता है. वहीं, यशवंत के जाने के बाद सुरेखा, सवी को डांटती है. ईशान उसका साइड लेते हुए कहता है कि वो सिर्फ सवी की मदद कर रहा था क्योंकि उसका हाथ जल गया था.


मामा जी को सवी ने देखा अन्वी के कमरे में
सुरेखा से सवी ईशान के बनाए गए खाने को टेस्ट करने के लिए कहती है. सुरेखा नहीं मानती और सवी उसे जबरदस्ती खाने पर मजबूर करती है. सुरेखा कहती है कि यह अच्छा है लेकिन ऐसा नहीं है कि उसे ऐसा करना चाहिए. सुरेखा, ईशान को दोबारा ऐसा ना करने के लिए कहता है. ईशान, सुरेखा से माफी मांगता है और कहता है कि वो यशवंत से माफी मांग लेगा. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी, मुकुल मामा को अन्वी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लेती है. सवी को देखकर मामा जी अन्वी के कमरे से चले जाते हैं. फिर अन्वी रोने लगती है. सवी, ईशान को मामा जी की सच्चाई के बारे में बताती है, लेकिन वो उसकी बात नहीं मानता.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने मुकुल से मांगी माफी, यशवंत के इस बात को लेकर ईशान है परेशान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola