Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: भाविका शर्मा के शो छोड़ने पर अनुभव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सफर छोटा…

Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Jan 2025 5:51 PM

विज्ञापन

Sheezan khan on bhavika sharma quiting show

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी. सवी की भूमिका निभाने वाली भाविका शर्मा ने कंफर्म कर दिया है कि वह अब शो का हिस्सा नहीं है. अब शीजान खान ने उनको लेकर एक पोस्ट किया.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों ट्रेंड में है. खराब टीआरपी की वजह से मेकर्स जल्द ही लीप आने की प्लानिंग कर रहे हैं. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी और पुराने कलाकार शो को छोड़कर चले जाएंगे. इसमें भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज का नाम भी शामिल है. जहां भाविका ने कंफर्म कर दिया कि वह अब सीरियल छोड़ चुकी हैं. वहीं हितेश अब तक चुप्पी साधे हुए है. अब अनुभव की भूमिका निभाने वाले शीजान खान ने भाविका के यूं शो छोड़ने पर बात की.

भाविका शर्मा के शो छोड़ने पर क्या बोले शीजान खान

शीजान खान ने एक प्यारा सा पोस्ट किया. जिसमें भाविका शर्मा नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “@ bhavikasharma53 सवी बनने के लिए भाविका को धन्यवाद. आप एक अद्भुत इंसान हैं और उससे भी बेहतरीन कलाकार हैं. सवी के साथ शूट किया हुआ हर पल काफी अच्छा था. हमने काफी अच्छा टाइम बिताया है. सफर छोटा था पर मजेदार था! जैसा कि भावी कहेंगी, ‘हम हैं राही प्यार के फिर मिलेंगे’ ‘चलते-चलते.’ पीएस- हम बेहतर तस्वीरें क्लिक करेंगे! यह हमारी एक साथ पहली तस्वीर है, इसलिए मुझे इसे #GHKKPM के सभी दर्शकों के लिए अपलोड करना पड़ा. भावी को प्यार करने और स्वीकार करने के लिए धन्यवाद.”

यह कलाकार शो को कहेंगे अलविदा

इस बीच, गुम है किसी के प्यार में एक बड़ी लीप के लिए तैयार है. जिसमें कहानी से लेकर स्टारकास्ट तक सबकुछ बदल जाएगा. भाविका से लेकर हितेश, शीजान खान, कावेरी प्रियम, पल्लवी प्रधान, अमायरा खुराना और अंकित अरोड़ा जैसे स्टार्स शो को अलविदा कह देंगे. इससे पहले जब लीप आया था, तो उसमें ईशान की भूमिका निभाने वाले शक्ति अरोड़ा ने सीरियल छोड़ा था. उनके जाने से फैंस काफी नाराज हो गए थे.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ये एक्ट्रेस निभाएंगी लीड रोल, भाविका शर्मा को करेंगी रिप्लेस

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा शो को कहेंगी अलविदा, बोली- लीप के बाद सभी जाने…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola