Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा शो को कहेंगी अलविदा, बोली- लीप के बाद सभी जाने…
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Jan 2025 3:37 PM
Bhavika Sharma on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twist
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में सवी की भूमिका निभाने वाली भाविका शर्मा ने कंफर्म कर दिया है कि वह जल्द ही सीरियल को अलविदा कह रही हैं. उन्होंने कहा कि लीप के बाद सबकुछ नए ढंग से शुरू होगा.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में काफी समय से टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 से बाहर है. शो की कहानी दर्शकों को खुछ खास पसंद नहीं आ रही है. यही वजह है कि मेकर्स अब जल्द ही स्टोरीलाइन में बदलाव कर रहे हैं और लीप लाने की तैयारी में जुट गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो पुराने सभी कलाकार शो को अलविदा कह देंगे. इसमें भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज का नाम भी शामिल है. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
भाविका शर्मा गुम है किसी के प्यार में को कहेंगी अलविदा
पिंकविला के साथ बातचीत में भाविका शर्मा ने कंफर्म किया कि वह शो को अलविदा कहने वाली हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “हां, हम लीप के साथ आगे बढ़ रहे हैं.” जब भाविका से पूछा गया कि क्या लीप के बाद वह गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा होंगी, तो उन्होंने बताया, “नहीं, मैं हिस्सा नहीं बनूंगी. कोई भी शो का हिस्सा नहीं बनने जा रहा है. वे एक नया अध्याय शुरू करेंगे. एक अलग कहानी के साथ एक नया सीजन शुरू करने वाले हैं.”
कैसे सीरियल होगा सवी का अंत
भाविका शर्मा से जब पूछा गया कि उनका अंत कैसा होगा. इसपर उन्होंने खुलासा किया कि फिलहाल कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है. जैसे ही स्टोरीलाइन तय होती है. इस बारे में जरूर पता चल जाएगा. एक्ट्रेस ने कहा कि मौजूदा स्टार कास्ट जनवरी 2025 के अंत तक शो की शूटिंग पूरी कर लेंगे. भाविका ने अगला शो करने पर कहा कि अगर उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिलेगा, तो वह जरूर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं.
गुम है किसी के प्यार में नए चेहरों की होगी एंट्री
फिलहाल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज मुख्य भूमिका में हैं. जहां भाविका सवी की भूमिका निभाती हैं, वहीं हितेश रजत की भूमिका निभाते हैं. जैसा कि अब लीप की पुष्टि हो गई है, फैंस जल्द ही सीरियल में नए चेहरों को मुख्य भूमिका निभाते हुए देखेंगे.
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की आवाज सुनकर सवी की तबीयत होने लगी ठीक, क्या होगा कई चमत्कार
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ये एक्ट्रेस निभाएंगी लीड रोल, भाविका शर्मा को करेंगी रिप्लेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










