Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की दादी ने शो में आ रहे लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- टिके रहने के लिए…
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Jan 2025 5:58 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है. अब सवी का दादी का रोल निभाने वाली किशोरी शहाणे ने इसपर बात की.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में इस समय चर्चा में बना हुआ है. मेकर्स टीआरपी बढ़ाने और कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लाने के लिए सीरियल में लीप पेश करने वाले हैं. इसके बाद नए कलाकारों की एंट्री होगी और पुराने स्टार्स अलविदा कहेंगे. भाविका शर्मा से लेकर हितेश भारद्वाज तक ने जाने की घोषणा कर दी है. सवी और रजत की कहानी 26 जनवरी तक अंत होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीप के बाद धीरज धूपर, अंकित नारंग, सनम जौहर और वैभवी हंकारे के साथ काम करेंगे.
गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा बनने पर क्या बोली किशोरी शहाणे
लंबे समय तक गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा रहीं किशोरी शहाणे ने अब लीप को लेकर अपनी राय रखी है. उन्होंने टेलीचक्कर संग बात करते हुए कहा, ”सीरियल मेरे जीवन और मेरे करियर में काफी महत्व रखता है. इसने मुझे काफी सक्सेस दिलाया है. भवानी काकू का किरदार जो मैंने निभाया था और इसकी एक खूबसूरत टैग लाइन ‘मस्त हा मस्त’ थी, आज भी लोकप्रिय है. उस किरदार ने मेरे करियर के लिए बहुत अच्छा काम किया. जब भी मैं किसी कार्यक्रम में जाती हूं तो लोग मुझे याद करते हैं. मुझे देखते ही कहते हैं मस्त हा मस्त और भवानी काकू. हालांकि मैं पिछले कुछ समय से इस शो का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन मैंने यह शो साढ़े तीन साल तक किया था, जो कि बहुत लंबा समय है.”
किशोरी शहाणे ने गुम है किसी के प्यार में आ रहे लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी
किशोरी शहाणे ने आगे कहा, ”प्रोजेक्ट अपनी नियति के साथ आती हैं. यहां तक कि शो को भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है. इसलिए टिके रहने के लिए लीप आना जरूरी है. नई कहानी से दर्शक नई जीज देखेंगे. यह सौभाग्य की बात है कि मैं जब थी, तो मेरी मेहनत रंग लाई. सीरियल की टीम बहुत मेहनती है.” एक्ट्रेस इन दिनों जी टीवी के शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में बबीता के किरदार में नजर आ रही हैं.
यह भी पढ़ें-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत इस दिन करेंगे आखिरी एपिसोड शूट, शो में आएगा लीप
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नहीं होगा ऑफ-एयर, सवी का कटेगा पत्ता, मेकर्स कर रहे नयी कहानी प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










