कभी शादी पर लगे आरोप तो कभी बेबाकी से मचा बवाल, जानें 'गोपी बहू' देवोलीना भट्टाचार्जी के सबसे बड़े विवाद
देवोलीना भट्टाचार्जी और उनके पति शाहनवाज शेख, फोटो इंस्टाग्राम
साथ निभाना साथिया' की सीधी-सादी 'गोपी बहू' असल जिंदगी में बेबाक राय और विवादों के लिए जानी जाती हैं. इंटरफेथ शादी पर लगे आरोपों से लेकर अरमान मलिक और निया शर्मा से टकराव तक - पढ़ें देवोलीना भट्टाचार्जी के सबसे चर्चित विवाद.
Happy Birthday Devoleena Bhattacharjee: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो कलाकार की पहचान बन जाते हैं. देवोलीना भट्टाचार्जी भी उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं. ‘साथ निभाना साथिया’ की गोपी बहू के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, लेकिन देवोलीना की असली जिंदगी उनके पर्दे के किरदार से काफी अलग रही है. वह अपनी बेबाक राय, सोशल मीडिया पर खुलकर बोलने और विवादों पर सीधे जवाब देने के लिए भी जानी जाती हैं. आज देवोलीना का जन्मदिन है, आइये एक नजर डालते हैं उनकी करियर और निजी जिंदगी पर.
Before Acting She Did Other Works: एक्टिंग से पहले किया था अलग काम
असम के सिवसागर में जन्मीं देवोलीना ने अपने करियर की शुरुआत सीधे अभिनय से नहीं की थी. उन्होंने बिजनेस, अकाउंटिंग और ज्वेलरी डिजाइनिंग से जुड़ी पढ़ाई की थी. 2013 में उन्होंने ‘डांस इंडिया डांस’ के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया और इसके बाद टीवी की दुनिया में कदम रखा. ‘सांवरे सबके सपने प्रीतो’ के बाद उन्हें ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी मोदी का किरदार मिला. इस शो ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी.
इसके बाद देवोलीना रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा बनीं. वह ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं. उन्होंने बिग बॉस 14 और 15’ में भी हिस्सा लिया. शो के दौरान उनकी बेबाकी और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ बहस अक्सर चर्चा में रही.
Controversies After Bigg Boss: बिग बॉस के बाद बढ़े विवाद
देवोलीना की सोशल मीडिया पर सक्रियता कई बार विवादों की वजह बनी. ‘बिग बॉस’ के दौरान और उसके बाद उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी राय रखी. एक समय उन्होंने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद शहनाज के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. निक्की तंबोली को लेकर भी उनकी एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही.
देवोलीना ने कई मौकों पर महिलाओं को लेकर समाज की सोच पर भी सवाल उठाए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि लड़कियों के लिए आज भी ड्राइविंग, रात में बाहर जाने, कपड़े पहनने, कमाने और अपनी पसंद से जिंदगी जीने को लेकर कई तरह के नियम बनाए जाते हैं. उनके इस अंदाज को काफी लोगों ने पसंद किया. उन्होंने बिग बॉस में भी टीवी कलाकारों को ड्रेस नहीं देने पर बात की थी.
Trolled on Interfaith Marriage: इंटरफेथ शादी पर हुईं ट्रोल
देवोलीना की निजी जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद उनकी शादी से जुड़ा रहा. उन्होंने 14 दिसंबर 2022 को अपने लंबे समय के पार्टनर और फिटनेस ट्रेनर शनवाज शेख से बेहद निजी समारोह में शादी की. शादी से पहले दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में थे. देवोलीना ने बताया था कि उनकी खराब तबीयत और मुश्किल दौर में शनवाज ने उनका साथ दिया था.
इंटरफेथ शादी की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया. कुछ लोगों ने उनकी शादी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और ‘लव जिहाद’ तक के आरोप लगाए. देवोलीना ने इन आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि उनकी जिंदगी के फैसले सोशल मीडिया ट्रोल्स तय नहीं कर सकते. उन्होंने यह भी कहा कि प्यार और सम्मान उनके रिश्ते की नींव हैं.
Devoleena on Armaan Malik: अरमान मलिक की शादी पर भी दिया था बयान
2024 में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के दौरान अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को लेकर देवोलीना ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने इस रिश्ते को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया, जिसके बाद पायल मलिक और देवोलीना के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. पायल ने देवोलीना की इंटरफेथ शादी पर सवाल उठाया, जिसके जवाब में अभिनेत्री ने अपने रिश्ते का बचाव किया और कहा कि उन्होंने शादी से पहले एक-दूसरे को समझने में काफी समय लिया था.
When Nia Sharma Appologised to Devoleena: जब निया ने मांगी थी देवोलीना से माफी
एक्टर पर्ल वी पुरी के मामले को लेकर निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच ट्विटर पर तीखी बहस और व्यक्तिगत बयानबाजी हो गई थी। इसके बाद 9 जून 2021 को निया शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए लिखा कि उनकी मां, भाई और दोस्त रवि दुबे ने उन्हें समझाया कि वह गलत थीं; इसलिए वह गुस्से में आकर सीमा पार करने के लिए देवोलीना से क्षमा चाहती हैं. देवोलीना ने भी इस माफी को स्वीकार करते हुए निया से सॉरी कहा और इस विवाद को वहीं समाप्त किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए