Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान के शो छोड़ने से दर्शकों के दुखी होने पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भी परेशान…

Hitesh Bharadwaj on shakti arora
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में लीप लिया है. दर्शकों को लेटेस्ट कहानी कुछ खास पसंद नहीं आ रही है, इसलिए टीआरपी रेस में ये काफी नीचे है. अब हितेश भारद्वाज ने शक्ति अरोड़ा के बाहर जाने से दर्शकों के परेशान होने पर और सवी संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रहा है. शो में हाल ही में सात साल का लीप आया है. लीप के बाद, शो के शक्ति अरोड़ा को न चाहते हुए भी सीरियल को अलविदा कहना पड़ा. अब नई कहानी के साथ नए स्टारकास्ट की भी एंट्री हुई है. जिसे दर्शक कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि टीआरपी लिस्ट में ये चौथे नंबर पर है. अब नए हीरो हितेश भारद्वाज ने शक्ति अरोड़ा के बाहर जाने से दर्शकों के परेशान होने पर बात की है.
शक्ति अरोड़ा के बाहर होने पर फैंस के परेशान होने पर हितेश ने तोड़ी चुप्पी
जब हितेश से पूछा गया कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ से शक्ति अरोड़ा के बाहर जाने से दर्शक परेशान हैं, तो हितेश ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि यह सही है. ईशान के रूप में शक्ति अरोड़ा ने दर्शकों के बीच एक अच्छा रिश्ता बना लिया था और उनके बाहर जाने से लोगों का परेशान होना लाजिमी है. यह स्वाभाविक और उचित है, एक दर्शक के रूप में, अगर मैं कोई सीरियल देखता हूं और मेरा कोई फेवरेट स्टार बीच में ही चला जाता है, तो मैं भी परेशान हो जाता हूं.”
हितेश भारद्वाज ने बताया कि क्यों गुम है किसी के प्यार में को किया साइन
यह पूछे जाने पर कि किस वजह से उन्होंने ‘गुम है किसी के प्यार में‘ साइन की. हितेश ने कहा कि उन्हें कहानी पसंद आई कि रजत एक सिंगल फादर है और उनमें कई शेड्स हैं. उन्होंने कहा, “वह एक निश्चित तरीके का व्यक्ति है, लेकिन उसे इस तरह से कैसे बनाया गया, इसके बारे में एक लंबी कहानी है. एक कैरेक्टर के रूप में इसे टीवी पर दिखाना मुझे काफी दिलचस्प लगा.”
भाविका शर्मा के साथ काम करने पर हितेश भारद्वाज ने कही ये बात
हितेश भारद्वाज ने कहा कि भाविका शर्मा के साथ काम करना बहुत अच्छा है और वह एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं. उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि वह अनुभवी है और मैं उनके साथ और ज्यादा शूट करने के लिए एक्साइटेड हूं.” भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के अलावा, गुम है किसी के प्यार में मानसी साल्वी, इंद्रनील भट्टाचार्य, पल्लवी प्रधान, सागर सैनी और कावेरी प्रियम जैसे कलाकार भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










