Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ये शख्स रजत का सच कोर्ट में सबके सामने लाएगा, जगताप करेगा आशिका का पर्दाफाश
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Dec 2024 10:08 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि जगताप, रजत से ऐसे सवाल पूछता है, जिसका वह जवाब नहीं दे पाता. रजत झूठ बोल रहा है और ये बात जगताप कोर्ट में सबके सामने ले आएगा. ये सब देखकर आशिका काफी घबरा जाती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि जगताप, ईशा से पूछता है कि ईशा के एक्सीडेंट वाले दिन वह कहां थी. रजत कहता है कि आशिका उस दिन उसके साथ थी. जज रजत को कठघरे में आने के लिए कहता है. जगताप, रजत से कई सारे सवाल पूछता है, जिसका वह जवाब देने में हिचकिचा जाता है. सवी, जगताप को रजत से ऐसे सवाल नहीं पूछने के लिए कहती है. जज सत्र को अगले दिन के लिए स्थगित कर देता है.
जगताप और सवी की बातें रजत ने सुनी
सीरियल में दिखाया जाएगा कि कोर्ट रूम के बाहर जगताप, सवी से पूछता है कि रजत से उसने उसे सवाल पूछने से क्यों रोका. सवी कहती है कि भले ही रजत ने उसके रिश्ते को अभी तक नहीं माना है, लेकिन उसे उसकी परवाह है. वह नहीं चाहती कि रजत के कैरेक्टर पर कोई सवाल उठाए. उन दोनों की बात रजत सुन लेता है. सवी, जगताप से रजत से ऐसे सवाल नहीं करने के लिए कहती है. उसी दिन घर में सई, सवी और रजत को दोस्ती करने के लिए कहती है. वह दोनों के साथ सोने के लिए जिद्द करती है.
रजत का झूठ आएगा कोर्ट में सबके सामने
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अगली सुनवाई में जगताप, रजत से पूछता है कि क्या उसने ईशा को अस्पताल लाया था. जगताप कहता है एक ही समय में रजत दो जगह कैसे हो सकता है. रजत कहता है कि आशिका उस दिन उसके साथ गाड़ी में थी. जगताप, मोहित को कठघरे में बुलाता है. अमन कहता है कि रजत झूठ बोल रहा है. अमन कहता है 2 नवंबर के दिन रजत उसके साथ और वह सबूत भी पेश करता है. जगताप कहता है कि रजत, आशिका को बचाने की कोशिश कर रहा है. जगताप कहता है आशिका ही ईशा के मामले में अपराधी है और उसे सजा मिलनी चाहिए.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के सामने आशिका पकड़ेगी उसके पति का हाथ, भाग्यश्री देगी ये सलाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










