Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Episode: अप्सरा ने अपने ही पति का नहीं दिया साथ, सवी के साथ मिलकर किया पर्दाफाश
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Apr 2024 1:48 PM
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Episode
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Episode: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सुरेखा अपने भाई को थप्पड़ मारती है. उसे विश्वास नहीं होता कि उसका भाई ऐसा कुछ कर सकता है.
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Episode: गुम है किसी के प्यार में का एक भी एपिसोड दर्शक मिस नहीं करना चाहते है. इन दिनों सीरियल का ट्रैक बहुत ही ज्यादा दिलचस्प हो गया है. ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि मुकुल मामा की सच्चाई पूरे परिवार के सामने आ गई है. वो चाह कर भी अब कुछ नहीं कर सकता. अन्वी को वीडियो देखकर सुरेखा और पूरा परिवार काफी हैरान हो जाता है. किसी को यकीन नहीं होता कि मामा जी ऐसा कुछ कर सकते है.
अप्सरा ने की सवी की मदद
गुम है किसी के प्यार के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि फ्लैशबैक में दिखाया जाएगा कि सवी, अप्सरा से सवाल करती है. वो मुकुल के आरोपों पर उसकी चुप्पी को लेकर उससे सवाल पूछती है. अप्सरा उस समय कुछ नहीं कहती और उसे वहां से जाने के लिए कहती है. वो अप्सरा को उसकी सच्चाई बताने के लिए बार-बार कहती है. जब सवी उसे अन्वी के सुसाइड करने के बारे में बताती है तब वो चौंक जाती है. जिसके बाद उसे पता चलता है. कि उसने अन्वी का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया था.
सुरेखा ने अपने भाई को मारा थप्पड़
वहीं, मुकुल की सच्चाई बाहर आने के बाद वो तिलमिला जाता है. उसे यकीन नहीं होता कि उसकी पत्नी अप्सरा उसका साथ नहीं दे रही. वो उससे सच बताने के लिए गिड़गिड़ाता है. वो कहता है सवी ने सबका दिमाग खराब कर दिया है. वहीं, ईशान कहता है कि सवी ने उससे पहले इस बारे में बात किया था, लेकिन उसने उसकी बातों का यकीन नहीं किया. वो सवी के इस कदम की तारीफ करता है. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि निशिकांत उसे डांटता है और खुद पर शर्मिंदगी व्यक्त करता है कि उसने अपनी बेटी का दर्द नहीं समझा. मुकुल भोसले परिवार का उसके प्रति व्यवहार देखकर काफी गुस्सा हो जाता है और तभी सुरेखा उसे थप्पड़ मार देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










