Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई से शादी करने पर अड़ा जगताप,घूस लेने के आरोप में विराट पहुंचा जेल

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein upcoming episode: 'गुम है किसी के प्यार में' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जगताप, सई से शादी करने पर अड़ जाता है. वो कहता है कि अगर सई उसके साथ नहीं जाती है तो वो एक-एक कर सबको गोली मार देगा.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने मिलेगा. जगताप चव्हाण निवास दूल्हा बनकर आता है और सई से शादी करने के बारे में सबसे कहता है. सई कहती है वो इसकी ये इच्छा कभी पूरा नहीं करेगी. जगताप कहता है वो शादी करके ही रहेगा.
‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सम्राट गुस्से में जगताप की गर्दन पकड़ कर उसे सबक सिखाने की चेतावनी देता है. जगताप के साथी उसे बंदूक की नोंक पर धमकाते है. जगताप, सई से कहता है कि अगर वो उसके साथ नहीं गई तो वो एक-एक कर सबको गोली मार देगा. सई डर जाती है और उसके साथ जाने का फैसला करती है.
इधर सनी, विराट को एक कामत नाम के एक बिजनेसमैन के पास ले जाता है. कामत विराट से कहता है कि वो जगताप से परेशान है और इसलिए उसकी मदद करना चाहता है. कामत उसे 1 करोड़ रुपये देने की कोशिश करता है. हालांकि विराट लेने से मना करता है, लेकिन सई की मदद करने का सोचकर वो पैसे ले लेता है. तभी पुलिस आ जाती है और विराट को घूस लेने के मामले में गिरफ्तार कर लेती है.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई की जिंदगी में आने वाला है नया तूफान, जगताप जेल से हुआ रिहा
सई जगताप का वीडियो रिकॉर्ड कर लेती है और उसे धमकी देती है कि उनको बेनकाब कर देगी. जगताप का पिता ये देखकर काफी डर जाता है और अपने बेटे को लेकर वहां से चला जाता है. विराट, सई को फोन कर अपनी गिरफ्तारी के बारे में बताता है. सई परेशान हो जाती है और उसे भरोसा दिलाती है कि वो उसकी बेगुनाही साबित करके रहेगी.
वहीं, चव्हाण निवास में जगताप चुपके से आता है. वो सई के कमरे में चुपचाप घुस जाता है. सई उसे देखकर डर जाती है और जोर से चिल्लाती है. सम्राट उसकी आवाज सुनकर उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर घुसता है. सम्राट और उसके बीच जमकर लड़ाई होती है और सम्राट उसे खूब मारता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




