कोहनी में चोट के बाद ‘Khatron Ke Khiladi 15’ से बाहर हुए गौरव खन्ना, अब वाइल्डकार्ड से होगी वापसी?
रोहित शेट्टी और गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम
Gaurav Khanna Khatron Ke Khiladi 15 से एलिमिनेशन स्टंट के दौरान कोहनी में चोट लगने के बाद बाहर हो गए हैं. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक चोट से ठीक होने के बाद वह वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में वापसी कर सकते हैं.
Gaurav Khanna Khatron Ke Khiladi 15: टीवी एक्टर गौरव खन्ना का ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का सफर फिलहाल खत्म हो गया है. एलिमिनेशन स्टंट के दौरान उनकी कोहनी में चोट लग गई, जिसके चलते वह टास्क पूरा नहीं कर पाए और शो से बाहर हो गए. लेकिन ट्विस्ट अभी बाकी है. रिपोर्ट्स की मानें तो चोट से रिकवर होने के बाद गौरव वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में फिर से एंट्री कर सकते हैं.
एलिमिनेशन टास्क में गौरव खन्ना का मुकाबला शगुन शर्मा और रुबीना दिलैक से हुआ. इस स्टंट में कंटेस्टेंट्स को पानी के ऊपर काफी ऊंचाई पर बने दो संकरे पुलों के बीच छलांग लगानी थी. इनमें से एक पुल घूम रहा था. साथ ही उन्हें अलग-अलग रंगों के झंडे भी इकट्ठा करने थे. शगुन ने सबसे पहले स्टंट किया और 6 झंडे जुटाए, जबकि रुबीना ने 5 झंडे इकट्ठा किए.
इसके बाद गौरव ने स्टंट शुरू किया. उन्होंने शुरुआत काफी आत्मविश्वास के साथ की, लेकिन उनका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गए. इसके बाद जब उन्होंने सीढ़ी के सहारे ऊपर आने की कोशिश की, तो उनकी कोहनी में चोट लग गई.
Gaurav Khanna Injury: पहले से थी टेनिस एल्बो की परेशानी
गौरव की चोट को लेकर शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी बताया कि एक्टर को पहले से टेनिस एल्बो की परेशानी थी. स्टंट के दौरान चोट बढ़ गई और दर्द इतना ज्यादा हो गया कि गौरव आगे टास्क पूरा नहीं कर पाए.
चोट की वजह से वह एलिमिनेशन स्टंट पूरा नहीं कर सके और उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.
Gaurav Khanna Wildcard: चोट से ठीक होकर वाइल्डकार्ड से लौटेंगे गौरव?
हालांकि, गौरव खन्ना के फैंस के लिए यहां एक बड़ा ट्विस्ट है. BBTtak की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव खन्ना चोट की वजह से एलिमिनेट हुए हैं, लेकिन वह जल्द ही वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में वापसी कर सकते हैं. यानी गौरव का ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का सफर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.
रिपोर्ट के अनुसार, गौरव पहले अपनी कोहनी की चोट से रिकवर करेंगे और इसके बाद वाइल्डकार्ड के जरिए शो में दोबारा एंट्री कर सकते हैं.
Gaurav Khanna Emotional: जाते वक्त इमोशनल हुए गौरव खन्ना
शो से बाहर होने के बाद गौरव खन्ना काफी इमोशनल नजर आए. उन्होंने अपने सफर को याद किया और शो से जुड़े लोगों को अलविदा कहा. जाने से पहले गौरव ने फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल और ओरी यानी ओरहान अवात्रामानी को उन तीन लोगों के तौर पर बताया, जिनके साथ शो में उनकी सबसे अच्छी बॉन्डिंग बनी.
Fans Reaction: गौरव के एलिमिनेशन पर फैंस ने क्या कहा?


Gaurav Khanna Injuries: पहले भी चोट का सामना कर चुके हैं गौरव
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में गौरव इससे पहले भी दर्दनाक स्टंट कर चुके हैं. एक स्टंट के बाद उन्होंने अपनी पीठ पर पड़े चोट के निशान की तस्वीरें शेयर की थीं. यह स्टंट ‘पेन ऑक्शन’ का हिस्सा था, जिसमें कंटेस्टेंट्स को रबर की गोलियों का सामना करना पड़ा था.
गौरव ने उस समय बताया था कि टीवी पर उस स्टंट को देखकर भी उन्हें दर्द महसूस हो रहा था. उन्होंने इसे अपने सबसे दर्दनाक अनुभवों में से एक बताया था.
ये भी पढ़ें: आकांक्षा चमोला असली सांप है... गौरव खन्ना के सपोर्ट में उतरे Orry ने एक्स वाइफ पर साधा निशाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए