ePaper

Gadar-2 Sunny Deol: लैंडरोवर से लेकर मर्सिडीज तक 'तारा सिंह' के बेड़े में मौजूद है एक से बढ़कर एक कारें

Updated at : 10 Aug 2023 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
Gadar-2 Sunny Deol: लैंडरोवर से लेकर मर्सिडीज तक 'तारा सिंह' के बेड़े में मौजूद है एक से बढ़कर एक कारें

सनी देओल ऑडी के कारों के बड़े दीवाने हैं और जब कंपनी ने जुलाई 2017 में ए8 मॉडल लॉन्च किया था, तब उन्होंने तब ही यह कार खरीद ली थी. इस कार की कीमत 1.60 करोड़ रुपये है, जो ढेर सारे फीचर्स के साथ आती है. सनी की यह कार बुलेटप्रूफ है.

विज्ञापन
undefined

Gadar 2 Actor Sunny Deol Car Collection : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी नयी फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को लेकर चर्चा में हैं. यह 22 साल पहले इसी नाम से आयी फिल्म ‘गदर : एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) की सीक्वल है. इस फिल्म में तारा सिंह (Tara Singh) के रोल में सनी देओल, सकीना (Sakeena) बनीं अमीषा पटेल (Ameesha Patel) के साथ एक बार फिर नजर आनेवाले हैं. Gadar 2 11 अगस्त को रिलीज होगी. इसके इतर, हम आपको बता रहे हैं कि बॉलीवुड के गदर एक्टर सनी देओल (Gadar Actor Sunny Deol) महंगी गाड़ियों के कितने शौकीन हैं. सनी देओल के कार कलेक्शन पर आइए डालें नजर-

Land Rover Defender 110 SUV
undefined

सनी देओल ने लैंड रोवर की दमदार एसयूवी डिफेंडर 110 पिछले साल मई के महीने में खरीदी. एक्टर ने इसका 5-डोर वेरिएंट खरीदा है. सनी ने इस एसयूवी का सफेद रंग चुना है और उन्हें इस पावरफुल गाड़ी के साथ भी देखा जा चुका है. इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 91.80 लाख रुपये से लेकर 2.30 करोड़ रुपये है. डिफेंडर सीरिज में लेन कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग और रियर कोलिजन मोनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, 3 आइसोफिक्स माउंटिंग पॉइंट और 3डी सराउंड कैमरा मिलता है.

Mercedes Benz Silver SL500
undefined

सनी देअोल के कार कलेक्शन में पास मर्सिडीज बेंज सिल्वर एसएल 500 भी शामिल है. 5.5 लीटर पेट्रोल इंजन वाली यह एक स्वैंकी कन्वर्टिबल कार है. यह कार भारत में अब बंद हो गई है. सनी के गैराज की सबसे आकर्षक कारों में से एक है मर्सिडीज बेंज सिल्वर एसएल500 और वह जब अपने शहर में होते हैं, तो वे सबसे ज्यादा इसी की सवारी करते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है. कंपनी की सबसे प्रसिद्ध कारों में से एक इस कार में 5461 सीसी इंजन दिया गया है. इस लग्जरी कार में भरपूर स्पेस के साथ ढेर सारे फीचर्स और 339 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

Audi A8
undefined

सनी देओल ऑडी के कारों के बड़े दीवाने हैं और जब कंपनी ने जुलाई 2017 में ए8 मॉडल लॉन्च किया था, तब उन्होंने तब ही यह कार खरीद ली थी. इस कार की कीमत 1.60 करोड़ रुपये है, जो ढेर सारे फीचर्स के साथ आती है. सनी की यह कार बुलेटप्रूफ है. यह एक 5-सीटर कार है, जिसमें 3.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो 340 एचपी का पावर और 500 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है. यह कार 5.7 सेकेंड में 0-100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार सपोर्ट दिया गया है.

Land Rover Range Rover Autobiography
undefined

सनी देओल की महंगी कारों के कलेक्शन में रेंज रोवर ऑटोबायाग्राफी भी शामिल है. यह लैंड रोवर रेंज की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है. इस गाड़ी में 3.0 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल मोटर दी गई है, जो 558 bhp की पावर और 700 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है. 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में इसे 5.5 सेकेंड का समय लगता है. इस कार की टॉप स्पीड 225 किमी प्रति घंटा है. रेंज रोवर की एक्स शोरूम कीमत 2.11 करोड़ रुपये है. यह कार सनी के अलावा, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, अालिया भट्ट सहित कई कई बॉलीवुड सितारों के पास है.

Also Read: PHOTOS: भारत की 5 सबसे सस्ती Automatic Cars, दाम के साथ जानें खूबियां
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola