Friday OTT Releases: शुक्रवार बनेगा एंटरटेनमेंटवार, रिलीज हो रही हैं ये फिल्में-सीरीज, बिल्कुल न करें मिस
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Nov 2024 1:11 PM
Friday OTT Releases: वीकेंड पर हर बार कंफ्यूज होते हैं कि क्या नया इस बार देखा जाए. तो इस हफ्ते कई धांसू मूवीज और वेब सीरीज रिलीज हो रही है. जिसे आप घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.
Friday OTT Releases: इस वीकेंड सिनेमा प्रेमियों को नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार, जियोसिनेमा जैसे ओटीटी प्लॉटफॉर्म पर कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज देखने का मौका मिलेगा. लिस्ट में कोबरा काई सीजन 6 पार्ट 2 से लेकर फ्रीडम एट मिडनाइट शामिल है.
कोबरा काई सीजन 6 (Cobra Kai Season 6 Part 2)
कोबरा काई के शौकीनों के लिए इंतजार अब खत्म हो चुका है. जुलाई 2024 में सीजन 6 के पहले पार्ट के रोमांचक प्रीमियर के बाद फैंस नेक्सट पार्ट को देखने के लिए आंखें बिछाए हुए थे. एपिसोड का यह अपकमिंग बैच और भी ज्यादा एक्शन से भरा और इमोशनल किक देने का वादा करता है. इसे आप 15 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.
फ्रीडम एट मिडनाइट (Freedom At Midnight)
ऐतिहासिक ड्रामा वेब सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट राजनीतिक परिदृश्य के इर्द-गिर्द घूमती है. शो का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. इसमें सिद्धांत गुप्ता ने जवाहरलाल नेहरू, चिराग वोहरा ने महात्मा गांधी, राजेंद्र चावला ने सरदार वल्लभभाई पटेल, ल्यूक मैकगिबनी ने लॉर्ड लुईस माउंटबेटन, कॉर्डेलिया बुगेजा ने लेडी एडविना माउंटबेटन और आरिफ जकारिया ने मुहम्मद अली जिन्ना की भूमिका निभाई है. इस दर्शक सोनी लिव पर 15 नवंबर से एंजॉय कर सकते हैं.
आदिथट्टू (Adithattu)
2022 में बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद, जिजो एंटनी की मलयालम एक्शन-थ्रिलर आदिथट्टू आखिरकार 2 साल के लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर आ रही है. यह फिल्म 15 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो और मनोरमा मैक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. अरब सागर पर आधारित, फिल्म सात मछुआरों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मछली पकड़ने की उम्मीद के साथ रवाना होते हैं. हालांकि, चीजें तब खराब हो जाती हैं, जब उनके पूर्व कप्तान स्टालिन रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए जाते हैं.
उषा परिणयम (Usha Parinayam)
के विजया भास्कर की ओर से निर्देशित फिल्म उषा परिणयम अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म 14 नवंबर से ईटीवी विन पर देखने के लिए उपलब्ध है. रोमांटिक फिल्म मुख्य रूप से हनी (श्री कमल) और उषा (तन्वी) के इर्द-गिर्द घूमती है और कैसे एक मैचमेकिंग इवेंट में एक-दूसरे को रिजेक्ट करने के बाद वह विदेश में फिर से मिलते हैं.
द डे ऑफ जैकाल सीजन 1 (The Day Of Jackal Season 1)
थ्रिलर प्रेमियो के लिए यह सीरीज धमाकेदार और एंटरटेनिंग होने वाली है. आप इसे जियो सिनेमा पर 14 नवंबर से एंजॉय कर सकते हैं. कहानी एक चालाक और मायावी हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पैसों के लिए हाई रिस्क मिशन को अंजाम देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










