Friday OTT Releases: भयंकर गर्मी से है बचना? घर पर ही जमेगा सिनेमा, देखें शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों-सीरीज की पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Friday OTT Releases

शुक्रवार OTT रिलीज, फोटो- इंस्टग्राम

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर क्या नया आया? अनिल कपूर की ’24’ और थ्रिलर ‘एपेक्स’ समेत सभी नई फिल्में और सीरीज की पूरी लिस्ट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जानें.

विज्ञापन

Friday OTT Releases 24 April: भयंकर गर्मी और भागदौड़ भरे दिन के बाद अगर आपका मन भी कुछ नया देखने का है, लेकिन थिएटर तक जाने का मन नहीं कर रहा, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज रिलीज हुआ है, जिसे आप घर बैठे आराम से एंजॉय कर सकते हैं. आज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिनमें एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और कॉमेडी हर तरह का कंटेंट शामिल है. तो बस AC या कूलर ऑन कीजिए, अपने पसंदीदा स्नैक्स के साथ सोफे पर बैठ जाइए और इस वीकेंड को बना लीजिए पूरी तरह एंटरटेनिंग.

24 (JioHotstar)

एक्शन पसंद करने वालों के लिए अनिल कपूर अपनी सुपरहिट सीरीज ’24’ के साथ वापस आ गए हैं. इसमें वो जय सिंह राठौड़ नाम के एक ऑफिसर बने हैं. उनका काम देश को आतंकी हमलों से बचाना है. कहानी में बहुत रोमांच है क्योंकि उन्हें बहुत कम समय में आतंकियों को रोकना है और अपने परिवार को भी बचाना है.

Nukkad Naatak (Netflix)

यह कहानी दो कॉलेज स्टूडेंट्स, मोलश्री और शिवांग की है. उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया है क्योंकि उन्होंने कैंटीन में एक कर्मचारी के साथ हो रहे गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई थी. यह सीरीज दिखाएगी कि कैसे वो अपनी मुश्किलों से लड़ते हैं.

New Bandits Season 2 (Amazon Prime Video)

अगर आपको पुरानी कहानियों के आगे का हिस्सा देखना पसंद है, तो ‘न्यू बैंडिट्स’ का नया सीजन आ गया है. इसमें उबाल्डो नाम का आदमी अपने पिता की मौत के बाद विद्रोहियों का नेता बन जाता है और अपने दुश्मनों से मुकाबला करता है.

Greenland 2 (Lionsgate Play)

यह फिल्म हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर की है. दुनिया खत्म होने की कगार पर है और एक परिवार सुरक्षित जगह की तलाश में पूरे यूरोप की यात्रा करता है. क्या वो बच पाएंगे? यह देखना काफी दिलचस्प होगा.

If Wishes Could Kill (Netflix)

यह एक साउथ कोरियन थ्रिलर शो है. इसमें पांच दोस्तों को एक ऐसा मोबाइल ऐप मिलता है जो उनकी हर इच्छा पूरी करता है, लेकिन इसके बदले में उनकी जान को खतरा हो जाता है. उनके पास बचने के लिए सिर्फ 24 घंटे होते हैं.

Apex (Netflix)

इस फिल्म में चार्लीज थेरॉन और टैरॉन एगर्टन लीड रोल में हैं. यह एक ऐसी महिला की कहानी है जो अकेले जंगल में जाती है, लेकिन वहां उसका सामना एक खतरनाक कातिल से हो जाता है. अब उसे अपनी जान बचाने के लिए भागना और लड़ना होगा.

Marty Supreme (Amazon Prime Video)

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर टिमोथी चालमेट इस फिल्म में एक सेल्समैन बने हैं. उनका सपना है कि वो दुनिया के सबसे बड़े पिंग-पोंग (टेबल टेनिस) खिलाड़ी बनें. यह फिल्म उनके संघर्ष और जीत की कहानी है.

यह भी पढ़ें: Malayalam Horror Movies on OTT: रात के अंधेरे में न देखें ये 5 मलयालम फिल्में, वरना हर आहट से लगने लगेगा डर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola