Aashram से लेकर Bhediya तक, फ्री में देखें ये वेब सीरीज और फिल्में, एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज

Free Web Series Films: अगर आपके पास किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं होता है. ऐसे में हम आपको कुछ फ्री फिल्में और वेब सीरीज के बारे में बताएंगे.
Free Web Series Films: कई बार ऐसा होता है, जब हमारे पास किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं होता है. ऐसे में हम फ्री में मौजूद फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. आइये आज आपको कुछ बेहतरीन थ्रिलर बेस्ड सीरीज बताते हैं.

द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस
यह सीरीज मुन्नेस नाम के लड़के पर बेस्ड है, जिसके पास सरकारी नौकरी भी है, पर उसकी शादी नहीं हो पा रही है. अब मुन्नेस की शादी होगी या नहीं इसपर पूरा सस्पेंस बना हुआ है. वोब सीरीज को आप जियो सिनेमा पर देख सकते है.

आश्रम
बॉबी देओल के आश्रम 3 का फैंस बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. बाबा निराला बनकर एक बार फिर एक्टर धमाल मचाएंगे. ऐसे में अगर अभी तक आपने पहले दो सीजन नहीं देखें हैं, तो अभी एमएक्स प्लेयर पर एंजॉय करें.

लंदन फाइल्स
इस थ्रिलर सीरीज में अर्जुन रामपाल लीड रोल में है. इसमें होमिसाईड डिटेक्टिव ओम सिंह (अर्जुन रामपाल) लंदन शहर में एक गुमशुदा व्यक्ति के केस को इंवेस्टिगेट करते हैं. इस सीरीज को साल 2022 में रिलीज किया गया था. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

अपहरण
इस सीरीज में रुद्र नाम का एक सीनियर इंस्पेक्टर होता है, जिसे एक लड़की रिक्वेस्ट करती है और कहती है कि वो उसे किडनैप कर लें. हालांकि ये प्लान रुद्र के लिए एक खतरनाक मोड़ ले लेती है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.
Also Read-Panchayat 3 OTT Release Date: जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

क्रैक डाउन
इस सीरीज की कहानी शुरू होती है फ्लाइट हाईजैक से. इसमें साकिब सलीम लीड रोल में नजर आ रहे है. यह एक थ्रिलर सीरीज है, जिसके दो सीजन है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

भेड़िया
वरुण धवन स्टारर फिल्म को अरुणाचल के जंगलों में शूट किया गया है. इसमें भास्कर नाम के शख्स को भेड़िया काट लेता है, जिसके बाद वह वेयरवोल्फ में बदलना शुरू हो जाता है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

कालकूट
यह एक थ्रिलर सीरीज है, जो पुलिस अधिकारी रविशंकर त्रिपाठी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. रविशंकर एक एसिड अटैक केस की जांच कर रहा होता है और जैसे-जैसे वह केस की गहराई में उतरता है, उसकी जिंदगी बदलने लगती है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

ब्लडी डैडी
यह एक एक्शन फिल्म है. इस फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में है. इस सीरीज की कहानी एक सेवेन स्टार होटल की कहानी है, जहां सीक्रेट तरीके से नशे का कारोबार चल रहा होता है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

इंस्पेक्टर अविनाश
इस सीरीज में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स के अपराध को कम करने पर उनके लगातार प्रयासों को दिखाया गया है. सीरीज में रणदीप हुड्डा अविनाश मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते है.
Read Also- Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, इन 10 वेब सीरीज का फैंस कर रहे इंतजार, नोट कर लें रिलीज डेट!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










