Shershaah से लेकर Raazi तक, रियल लवस्टोरी पर बेस्ड इन फिल्मों को देखकर हो जाएंगे इमोशनल

आइए आपको ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनकी लव स्टोरी इतनी अच्छी और दिल छू लेने वाली थी कि डायरेक्टर्स ने इसे फिल्म का रूप दे दिया. यही नहीं दर्शकों ने भी इन मूवीज को ढेर सारा प्यार दिया.
फिल्मों में प्यार की कहानियां तो कई होती है, जो लोगों को काफी पसंद भी आती है. हालांकि ये स्टोरी कई बार कालपनिक होती है, फिर भी हमारे दिल को छू लेती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी मूवीज के नाम बताएंगे, जो रियल लाइफ पर बेस्ड है.

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी
एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म को नीरज पांडे ने निर्देशित किया है. इसकी कहानी इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर है. आपको यह फिल्म हॉटस्टार पर मिल जाएगी.

मैरी कॉम
मैरी कॉम फिल्म की कहानी भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर है. इसे साल 2014 में रीलीज किया गया था. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में है. इसमें मैरी कॉम की जिंदगी की चुनौती और उनके पति के साथ उनकी लव स्टोरी को दिखाया है. आपको यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है.

द स्काई इज़ पिंक
द स्काई इज पिंक एक लाइफ बेस्ड फिल्म है, जिसे शोनाली बोस ने निर्देशित किया है. इसमें प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में है. इसकी कहानी 25 साल से शादीशुदा कपल की लव स्टोरी पर बनी है. आपको यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.

रुस्तम
रुस्तम फिल्म को साल 2016 में रिलीज किया गया था. इसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है. इसमें अक्षय कुमार और इलियाना डी’क्रूज लीड रोल में नजर आ रहे है. इसकी कहानी सच्ची घटना पर बेस्ड है, जो महाराष्ट्र के एक नेवी ऑफिसर के. एम. नानावती और उनकी पत्नी सिंथिया पर आधारित है. आपको यह फिल्म जी5 पर मिल जाएगी.

गुरु
गुरु फिल्म साल 2007 में रिलीज की गई थी. इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया है. इसमें अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और माधवन लीड रोल में नजर आ रहे है. कहा जाता है कि ये मूवी धीरूभाई अंबानी के जीवन पर बनाई गई है. आपको यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.
Also Read- Heeramandi OTT: हीरामंडी का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

जोधा अकबर
जोधा अकबर की कहानी हिंदुस्तान के मुगल सम्राट जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधा के प्यार के बारे में है. इसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में नजर आ रहे है. आपको यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.

राजी
राजी एक जासूसी-थ्रिलर फिल्म है, इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आ रहे है. इस फिल्म की कहानी सहमत खान की है, जो एक अंडरकवर रॉ एजेंट है. इसमें सहमत कैसे अपने देश के लिए प्यार की कुरबानी देती है, वो दिखाया गया है. ये सच्ची घटना पर आधारित है. आपको यह फिल्म अमेजन प्राइम पर मिल जाएगी.

शेरशाह
शेरशाह का निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया है. इसकी कहानी परमवीर चक्र विजेता कप्तान विक्रम बत्रा के जीवन पर बेस्ड है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विक्रम बत्रा के रोल में नजर आ रहे हैं और कियारा आडवाणी विक्रम की लवर डिंपल चीमा के रोल में है. इसमें विक्रम बत्रा और डिंपल की लव स्टोरी को बहुत अच्छे से दिखाया है. आपको यह फिल्म अमेजन प्राइम पर मिल जाएगी.
Also Read- OTT This Week: कपिल शर्मा- सुनील ग्रोवर लगाएंगे हंसी का तड़का, जानें इस हफ्ते क्या होगा रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










