मशहूर एक्टर Ranjit Chowdhry का 64 साल की उम्र में निधन, कामसूत्र- खूबसूरत जैसी फिल्मों में आए थे नजर
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Apr 2020 9:12 AM
Ranjit Chowdhry का निधन हो गया है. वह 64 वर्ष के थे. 40 से अधिक फिल्मों और सीरियल्स में काम करने वाले रंजीत चौधरी को खूबसूरत, कामसूत्र और कांटे जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाएगा.
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेता रंजीत चौधरी (Ranjit Chowdhry) का निधन हो गया है. वह 64 वर्ष के थे. 40 से अधिक फिल्मों और सीरियल्स में काम करने वाले रंजीत चौधरी को खूबसूरत, मिसीसिपी मसाला, कामसूत्र और कांटे जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाएगा. उनकी मौत से सिनेमा जगत में शोक की लहर है.
इस बात की जानकारी उनकी बहन रैल पदमसी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी. रैल ने रंजीत की एक तस्वीर शेयर की और साथ में बाकी जानकारी दी. उन्हें प्यार से छोटू नाम से भी बुलाया जाता था. वो पेशे से एक एक्टर और थियेटर आर्टिस्ट थे.
रंजीत के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देते हुए उनकी बहन रैल पदमसी ने लिखा, जो लोग रंजीत को जानते थे, उसका अंतिम संस्कार कल होगा. और 5 मई को उसकी याद में एक प्रार्थना सभा रखी गई है.
हॉलीवुड जाने से पहले रंजीत ने कई बॉलीवुड फिल्मों और हिंदी टीवी सीरियल्स में भी काम किया. ‘खूबसूरत’ में रंजीत चौधरी ने एक्टर राकेश रौशन के छोटे भाई का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके कैरेक्टर की काफी तारीफ हुई थी. जिसके बाद एक-एक कर रंजीत कई फिल्मों में दिखाई दिये.
रंजीत चौधरी ने फिल्म खट्टा मीठा से 1978 में अपना करियर शुरू किया. बाद में वह बातों बातों में, खूबसूरत और कालिया जैसी फिल्मों में नजर आये. वहीं, रंजीत फिल्मों के अलावा थियेटर में भी काफी एक्टिव थे.
Also Read: Salman Khan ने Corona को बताया जिंदगी का Bigg Boss, बोले- चंद जोकरों की वजह से बीमारी फैल रही… VIDEOउनकी लिखी एक कहानी सैम एंड मी को दीपा मेहता ने फिल्म के रूप में निर्देशित किया था. इस फिल्म में रंजीत ने अभिनय भी किया. दीपा मेहता और रंजीत की दोस्ती लंबे समय तक कायम रही. वह उनकी फिल्मों में लगातार नजर आते हैं. निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म कांटे में भी उनका एक छोटा रोल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










