Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को इस वजह से फहमान खान ने मारी लात, ईशान के रोल के लिए किया मना

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jul 2023 9:04 AM

विज्ञापन

फहमान खान को लेकर कहा गया था कि वो अपने शो धर्मपत्नी के ऑफ एयर के बाद इसकी शूटिंग करेंगे. हालांकि बाद में खबर आई कि वो गुम है किसी के प्यार में नजर नहीं आएंगे. फैंस उन्हें शो में देखने के लिए काफी उत्साहित थे.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी एक्टर फहमान खान को शो इमली में अपने किरदार आर्यन सिंह राठौड़ की वजह से खूब लोकप्रियता मिली. शो में सुम्बुल तौकीर खान के साथ उनकी जोड़ी काफी जमी थी. हाल ही में खबर आई थी कि वो पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में नजर आएंगे. लेकिन बात नहीं बनी और उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया. अब वजह सामने आयी है कि आखिर किस कारण उन्होंने ऑफर को मना किया.

फहमान खान ने गुम है किसी के प्यार में को क्यों ठुकराया

फहमान खान को लेकर कहा गया था कि वो अपने शो धर्मपत्नी के ऑफ एयर के बाद इसकी शूटिंग करेंगे. हालांकि बाद में खबर आई कि वो गुम है किसी के प्यार में नजर नहीं आएंगे. फैंस उन्हें शो में देखने के लिए काफी उत्साहित थे, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया. अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में एक इवेंट में, फहमान ने आखिरकार उस कारण का खुलासा किया कि उन्होंने शो का ऑफर क्यों ठुकराया.

https://www.instagram.com/p/Ctf48R9tClU/?hl=en

फहमान ने कही ये बात

फहमान खान ने कहा, उन्होंने कलर्स टीवी पर चल रहे शो प्यार के सात वचन धर्मपत्नी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण हिट स्टार प्लस शो न करने का फैसला किया. एक्टर के शो को एक्सटेंशन मिल गया और वो इसके साथ बने रहे. एक्टर ने ईशान के किरदार को ना करने के पीछे कहा, जिस कमिटमेंट में रह चुका था, जिस शो का मैं कमिटमेंट कर चुका हूं, उस शो को छोड़ भी नहीं सकता. अगर एक्सटेंशन मिल गया है तो मैं उस शो को जारी रखूंगा और अपना 100% दूंगा.”

https://www.instagram.com/p/CtyC0sSvWKu/?hl=en

सीरियल इमली से मिली लोकप्रियता

बता दें कि फहमान खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और थिएटर से की. बाद में उन्होंने साल 2015 में टीवी डेब्यू किया. वह सीरियल इमली में अपने अभिनय से मशहूर हुए. उनका शो धरमपत्नी बंद होने वाला था, लेकिन अब शो को नए टाइम स्लॉट के साथ बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola