ePaper

Kasautii Zindagii Kay 2 : फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन से वापसी करेगा शो, देखें जबरदस्त प्रोमो

Updated at : 10 Jul 2020 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 : फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन से वापसी करेगा शो, देखें जबरदस्त प्रोमो

Kasautii Zindagii Kay 2 : महाराष्‍ट्र सरकार ने कुछ दिशा निर्देश जारी करते हुए शूटिंग के अनुमति दे दी है. जिसके बाद स्टार प्लस के 'कसौटी जिंदगी की 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अब जल्द दर्शक इस शो के नये एपिसोड्स देख पाएंगे. शो में पार्थ समथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) के अलावा इस बार फैंस करण पटेल को देखने के लिए भी बेताब है. निर्माताओं ने इस धारावाहिक का एक नया प्रोमो जारी किया है.

विज्ञापन

Kasautii Zindagii Kay 2 : महाराष्‍ट्र सरकार ने कुछ दिशा निर्देश जारी करते हुए शूटिंग के अनुमति दे दी है. जिसके बाद स्टार प्लस के ‘कसौटी जिंदगी की 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अब जल्द दर्शक इस शो के नये एपिसोड्स देख पाएंगे. शो में पार्थ समथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) के अलावा इस बार फैंस करण पटेल को देखने के लिए भी बेताब है. निर्माताओं ने इस धारावाहिक का एक नया प्रोमो जारी किया है.

‘कसौटी जिंदगी की 2’ का प्रोमो चैनल ने रिलीज किया है. इस प्रोमो में पार्थ समथान और एरिका फर्नांडीस के साथ बाल कलाकार तहसीन शाह भी नजर आ रही है. शो के नये एपिसोड्स 13 जुलाई से टेलीकास्ट किए जाने वाले है. तहसीन शो में अनुराग और प्रेरणा की बेटी का किरदार निभाने जा रही है. बता दें कि पहले यह रोल चाइल्ड आर्टिस्ट सुमैया खान निभा रही थीं.

https://www.youtube.com/watch?v=meT8cKrWOdM&feature=youtu.be

वहीं, एक्टर करण पटेल अब ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में मिस्टर बजाज की भूमिका निभा रहे हैं. सुनने में आ रहा है कि वह एक एपिसोड के कुल 3 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं. इससे पहले उनके चर्चित शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में वह एक एपिसोड का चार्ज 1.50 लाख रुपए लेते थे.

Also Read: Bhabiji Ghar Par Hain : क्‍या ‘भाबीजी घर पर हैं’ छोड़ रही ‘अनीता भाभी’ ?

बताया जा रहा है अपनी फीस हाई करने पर करण पटेल के अपने अलग कारण बताए हैं. वैसे देखा जाए तो उन्होंने अपनी फीस में केवल 30% का इज़ाफा किया है जबकि वह बाकी पैसे अपने स्टाफ और वैनिटी वैन के लिए ले रहे हैं.

गौरतलब है कि करण सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर की सीरीज ‘कसौटी जिंदगी की 2’ को अलविदा कह दिया है. फिल्‍म में उन्‍होंने मिस्‍टर बजाज की भूमिका निभाई थी. इसके बाद ऐसी खबरें आई कि अभिनेता गौरव चोपड़ा को ये रोल ऑफर किया गया है. हालांकि बात नहीं बन पाई. बता दें कि इस सीरीयल में एरिका फर्नांडीज और पार्थ समथान मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं. एरिका फर्नांडीज शो में प्रेरणा का किरदार निभा रही हैं, वहीं पार्थ शो में अनुराग बसु के किरदार में हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola