ePaper

Bhabiji Ghar Par Hain : क्‍या 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ रही 'अनीता भाभी' ?

Updated at : 09 Jul 2020 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain : क्‍या 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ रही 'अनीता भाभी' ?

Bhabiji Ghar Par Hain, Saumya Tandon, saumya tandon quits show : महाराष्‍ट्र सरकार ने कुछ दिशा निर्देश जारी करते हुए शूटिंग के अनुमति दे दी है. जिसके बाद टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ (Bhabiji Ghar Par Hain) की शूटिंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में अब खबर आ रही है कि शो में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन (Saumya Tandon) की हेयर ड्रेयर कोरोना पॉजिटिव निकली हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट ये भी बता रहे है कि शो से अनीता भाभी की विदाई जल्दी ही हो सकती है.

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, सौम्या टंडन की हेयर ड्रेसर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है और एक्ट्रेस को घर पर रहने के लिए कहा गया है. शो के निर्माताओं ने भी एक्ट्रेस से अभी शूटिंग से ब्रेक लेने को कहा है. उन्हें शो के लिए शूटिंग नहीं करने के लिए कहा गया है क्योंकि निर्माता चाहते हैं कि वह सुरक्षित रहें.

https://www.instagram.com/p/CBxKWxRlQD2/

अब सुनने में आ रहा है कि सौम्या ने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, शो से अनीता भाभी की विदाई जल्दी ही हो सकती है. ऐसा कहा जा रहा है कि वह कोरोना काल में अपनी फीस घटाए जाने से नाराज हैं. सूत्र बताते हैं कि सौम्या संकट की इस घड़ी में इतनी जल्दी शूटिंग शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं. उनका एक छोटा बच्चा भी है, जिसका उन्हें बहुत ख्याल रखना होता है. अपने काम के चक्कर में वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य को खतरे में नहीं डालना चाहतीं.

Also Read: ‘भाबीजी घर पर है’, ‘हप्पू की उल्टन पलटन’ की
शू​टिंग शुरू, सेट पर ऐसे रखी जा रही सावधानी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं ने उनकी जगह कुछ नए चेहरे शॉर्टलिस्ट किए हैं, इनमें से कोई एक चैनल की मंजूरी मिलने के बाद शो में सौम्या टंडन की जगह ले सकता है.

बता दें कि कुछ दिन पहले सौम्या टंडन ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें शूटिंग दोबारा शुरू करने में डर लग रहा है. सौम्या टंडन ने कहा था, “सच बताऊं, तो मैं डरी हुईं हूं क्योंकि अभी तक इसकी कोई वैकसीन नहीं आई है. पिछले तीन महीनों से हम सब काफी सावधानियां बरत रहे थे, ना हम किसी को छू रहे थे और ना ही किसी से बात कर रहे थे. लेकिन अचानक से हमें एक ऐसी जगह पर रख दिया जाएगा, जहां 30 से 35 लोग शूटिंग कर रहे होंगे. लेकिन मैं उनके लिए खुश हूं, जिन्हें अपनी जिंदगी चलाने के लिए काम की जरूरत है, जैसे मेरी हेयर ड्रेसर और मेकअप आर्टिस्ट. वह इस डेवलपमेंट से खुश हैं, उनके लिए मैं भी खुश हूं.”

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola