Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की इस एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, फोटोज शेयर कर लिखा- हमने एक-दूसरे...

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Dec 2023 10:50 AM

विज्ञापन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'दिल दोस्ती डांस' फेम एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने अपने बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया से शादी कर लिया है. एक्ट्रेस ने शादी की तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसपर उनके चाहने वाले खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘दिल दोस्ती डांस’ फेम एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने अपने बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया संग शादी रचा ली है. शादी की तसवीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस संग शेयर किया है.

undefined

वृषिका मेहता ने शादी की तसवीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, परिवार की गर्मजोशी, दोस्तों की हंसी और चारों ओर आशीर्वाद के साथ, हमने एक-दूसरे के दिलों में अपना घर पाया, ‘हां’ कहना जिंदगी भर का वादा बन गया.

undefined

वृषिका की शादी की तसवीरों पर उनके फैंस खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह, नजर ना लगे आप दोनों को. एक यूजर ने लिखा, बहुत बहुत मुबारक हो. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों को शुभकमानाए.

undefined

वृषिका और सौरभ की सगाई 11 दिसंबर, 2022 को हुई थी. जिसके बाद अब वो शादी के बंधन में बंध गए है. उनके फैंस कपल को बधाई देते नहीं थक रहे.

undefined

वृषिका एक चमकदार लाल और सुनहरे रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और दूसरे लहंगे में उन्होंने सफेद लहंगा पहना था. वहीं उनके पति सौरभ ने भी उन्हें मैच करता हुआ शेरवानी पहना था.

undefined

वृषिका मेहता ने पति सौरभ संग अलग-अलग पोज में शादी की कई तसवीरें पोस्ट की है. हर एक फोटो में दोनों साथ में काफी खूबसूरत लगे.

undefined

वृषिका को ‘दिल दोस्ती डांस (डी3)’ से काफी पहचान मिली. शो में उनकी जोड़ी शांतनु माहेश्वरी संग बनी थी. जबकि उनके पति सौरभ कनाडा के टोरंटो में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं.

undefined

वृषिका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन पोस्ट करती रहती है. इंस्टा पर उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

undefined

वृषिका अपनी खूबसूरत तसवीरों के लिए भी जानी जाती है. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए हसीन फोटोज पोस्ट करती रहती है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की गिरती टीआरपी पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी दो लोगों की है जो…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola