Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की गिरती टीआरपी पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी दो लोगों की है जो…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में चौथा जेनरेशन लीप आया है और इसकी कहानी नयी हो गई है. नये कास्ट की एंट्री हुई है और पुराने कास्ट चले गए है. सीरियल की नयी कहानी दर्शकों को कुछ रास नहीं आ रही है और इस वजह से उन्हें टीआरपी भी लगातार गिर रही है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी, श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजुरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे अहम किरदार निभा रहे हैं. शो की कहानी अब अभीरा और अरमान के आस-पास घूम रही है. अरमान ने अभीरा से शादी कर ली है और ये बात पोद्दार परिवार को नहीं मालूम है. वहीं, रोहित की शादी रूही ��े हो गई है और रूही को अरमान और अभीरा के बारे में नहीं पता है. सीरियल की कहानी नयी हो चुकी है, लेकिन ये दर्शकों को नहीं पसंद आ रही है. इसकी टीआरपी भी लगातार घट रही है और इस बात से मेकर्स काफी परेशान है. अब शो में रोहित पोद्दार की भूमिका निभाने वाले शिवम खजूरिया ने कहा है कि टीआरपी इसकी बढ़ेगी.
ये रिश्ता क्या कहलाता है की गिरती टीआरपी पर शिवम ने कही ये बात
ये रिश्ता क्या कहलाता है में चौथा जेनरेशन लीप आया है और इसकी कहानी नयी हो गई है. नये कास्ट की एंट्री हुई है और पुराने कास्ट चले गए है. सीरियल की नयी कहानी दर्शकों को कुछ रास नहीं आ रही है और इस वजह से उन्हें टीआरपी भी लगातार गिर रही है. अरमान के भाई रोहित का किरदार शिवम खजूरिया निभा रहे हैं. अब बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए शिवम ने कहा, “कहानी दो लोगों की है जो एक-दूसरे से नफरत करते थे, लेकिन उन्होंने शादी कर ली और धीरे-धीरे शायद एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे.
शिवम खजूरिया बोले- हमने पहले भी इस तरह की…
शिवम खजूरिया ने आगे कहा, हमने पहले भी इस तरह की कहानियां देखी हैं, लेकिन उन्हें जो ट्विस्ट लाना है, वो एक्टर्स ही लाएंगे. वे सबसे अच्छे से जानते हैं. वे जानते हैं कि इसे अलग तरीके से कैसे खेलना है और मानकों को अलग रखना है. जैसे ही मैंने अभिरा को देखा, वह ऊर्जावान, प्यारी है और अरमान एक सौम्य, गंभीर व्यक्ति है. इसलिए, जब ऊर्जा और में अंतर होता है तो यह हमेशा अच्छा होता है. फिर वे इसका फायदा कैसे उठाते हैं और कैसे वे प्यार में पड़ जाते हैं. मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विचार है और कहानी शो के लिए उपयोगी होगी.
अभीरा को लेकर आया अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीरा को अरमान होटल लेकर आता है और कहता है कि उसे इस शादी के बारे में परिवार को बताने का समय चाहिए. अरमान कहता है कि रोहित की अभी-अभी शादी हुई है और वह अपने परिवार को सदमे में नहीं छोड़ सकता. उसकी बातें सुनकर अभीरा चौंक जाती है कि उसका साथ देने के लिए उसने अपने भाई की शादी मिस कर दी. वहीं, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही को जब अरमान की शादी के बारे में पता चलेगा तो वो काफी दुखी होगी. रूही, अरमान को धोखेबाज समेझगी और उससे कहेगी कि उसने शादी का वादी उससे किया था. जबकि अरमान की शादी गरीब लड़की से करने पर कावेरी उसपर काफी भड़कती है. वह उसे परिवार के मुखिया के पद से हटा देती है और उसके छोटे भाई रोहित को जिम्मेदारी संभालने के लिए कहती है. लेकिन, रोहित इस बात के लिए मना कर देता है.
रोहित और अरमान मिले शादी के बाद
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान होटल में शीशे के सामने अभ्यास कर रहा है कि कावेरी को कैसे मनाया जाए. वह सोचता है कि वह इस शादी को स्वीकार नहीं करेगी. अभीरा अचानक से अरमान के ऊपर गलती से गिर जाती है और तभी उन्हें ऐसे रूही देख लेती है. रूही को याद आता है कि अरमान ने उनसे वादा किया था कि वो सिर्फ उससे प्यार करता है. रोहित को अरमान बताता है कि उसने अभीरा से शादी कर ली है. रोहित उसे समझाता है कि इस शादी को उसके घरवाले मना लेंगे. अरमान रोहित से कहते हैं कि यह सच्चाई अभी तक किसी को नहीं पता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










