TRP Report: ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने बजाई Anupama की बैंड, Bigg Boss 17 को मिला ये स्थान, देखें टॉप 10 शो

Updated:
विज्ञापन
TRP Report: ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने बजाई Anupama की बैंड, Bigg Boss 17 को मिला ये स्थान, देखें टॉप 10 शो

TRP Report: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है और इस बार टॉप 10 में कई पॉपुलर सीरियल्स है. हर बार नंबर वन पर रहने वाला शो अनुपमा की टीआरपी में गिरावट देखी गई है. नंबर पर अब कोई और सीरियल है. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते है.

विज्ञापन
undefined

स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में अब लीप आ चुका है. लीप के बाद सीरियल की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है. शो ने अनुपमा को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक का स्थान ले लिया है. शो को 2.3 रेटिंग मिली है.

undefined

साई केतन राव और अद्रिजा रॉय का शो इमली टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गया है. शो में लीप आया है और इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है. शो को 2.0 रेटिंग मिली है.

undefined

अनुपमा को पछाड़ते हुए विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर स्टारर सीरियल तेरी मेरी डोरियां तीसरे नंबर पर आ गया है. शो में इन दिनों नयी एंट्री होने वाली है और अंगद और साहिबा के रिश्ते में गलतफहमियां खत्म हो गई है. शो को 2.0 रेटिंग मिली है.

undefined

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अभिनीत अनुपमा हर बार नंबर वन पर रहता था, हालांकि कुछ समय से इसकी टीआरपी में गिरावट देखी गई है. पहले नंबर से ये चौथे नंबर पर आ गया है. इसे 1.9 रेटिंग मिली है.

undefined

बिग बॉस 17 में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा और एंटरटेंनमेंट देखने को मिल रहा है. रियलिटी लेटेस्ट ट्रैक में हमे घर में ढेर सारी लड़ाईयां देखने को मिल रही है. शो को 1.9 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है को 1.8 मिलियन इंप्रेशन मिला है. शो में चौथा जेनरेशन लीप आया है और कहानी अक्षरा की बेटी अभीरा के ईद-गिर्द घूम रही है. शो ने छठा स्थान हासिल किया है.

undefined

पंड्या स्टोर को 1.8 रेटिंग मिली है और ये सातवें नंबर पर है. शो में लीप आया है और इसके सारे कास्ट बदल गए है. नयी कहानी दर्शकों को लुभा रही है.

undefined

आंचल साहू, तन्वी डोगरा और अंकुर वर्मा स्टारर सीरियल परिणीति को 1.8 रेटिंग मिली है. शो आठवें नंबर पर है. शो की कहानी बीच में दर्शकों को नहीं भा रही थी, लेकिन अब इसकी कहानी लोगों को पसंद आने लगी है.

undefined

सिद्धार्थ कुमार तिवारी के स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और निर्मित इस शो में लोकप्रिय अभिनेता राम यशवर्धन और सुभा राजपूत, शिव और शक्ति की मुख्य भूमिकाओं में हैं. शो को 1.8 रेटिंग मिली है.

undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 1.8 रेटिंग मिली है और ये दसवें नंबर पर है. शो एक लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है.

Also Read: Anupama: समर की मौत पर वनराज शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सीक्वेंस की शूटिंग करना आसान…
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola