Trp Report:अनुपमा से छीना पहला स्थान, दर्शकों को लुभा नहीं पाया समर की मौत का ट्रैक, जानें किस शो ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Trp Report: हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट आती है जिसमें बताया जाता है कि कौन सा सीरियल पूरे हप्ते नंबर एक पर रहा. इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में फेरबदल देखने को मिला है. वैसे तो अनुपमा सबसे आगे रहता है, लेकिन इस बार उसकी जगह छिन गई है. चलिए आपको बताते है टॉप 5 शोज के बारे में.

विज्ञापन
undefined

बार्क ने 40वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है. महीनों बाद अनुपमा को नंबर वन की पोजिशन से हटा दिया गया है. उसकी जगह किसी और ने ले ली है.

विज्ञापन
undefined

स्टार परिवार अवार्ड्स 2023 ने 2.7 की टीआरपी के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया. शो ने अनुपमा को पीछे छोड़ दिया. हर बार अनुपमा नंबर एक पर रहता है.

undefined

अनुपमा में इन दिनों समर की मौत का ट्रैक चल रहा है. समर पर सोनू नाम के शख्स ने गोली चला दी और उसकी मौत हो गई. हालांकि वो अनुज पर गोली चला रहा था और बीच में समर आ गया. शो की रेटिंग इस बार 2.6 है.

undefined

गुम है किसी के प्यार में तीसरे नंबर पर है और शो को 2.5 रेटिंग मिली है. शो में इन दिनों सवी औऱ ईशान की दोस्ती दिखाई जा रही है. ईशान ने सवी की मदद की और उसे बेगुनाह साबित किया.

undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि रेटिंग इस बार 2.0 है. शो इन दिनों लीप को लेकर चर्चा में है. इसमें प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका निभा रहे है.

undefined

तेरी मेरी दूरियां शो टीआरपी रिपोर्ट में तीसरे नंबर पर है. शो को 1.9 रेटिंग मिली है. शो पांचवें नंबर पर है. शो में अगंद और साहिबा के बीच गलतफहमी चल रही है और सीरत उनके बीच आ रही है.

undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी लिस्ट में छठे नंबर पर है. शो को 1.9 रेटिंग मिली है. बता दें कि शो 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है.

undefined

पांड्या स्टोर को 1.8 रेटिंग मिला है और शो में कुछ समय पहले ही जेनरेशन लीप आया है. हालांकि नयी कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है. ये सातवें नंबर पर है.

Also Read: Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सई का रोल इन हसीनाओं ने किया था रिजेक्ट, लिस्ट में टीवी की ये नागिन है शामिल
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola