Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सई का रोल इन हसीनाओं ने किया था रिजेक्ट, लिस्ट में टीवी की ये नागिन है शामिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Oct 2023 11:13 AM
Ayesha Singh new show Mannat
सीरियल गुम है किसी के प्यार में टीवी का पॉपुलर शो है. हर बार शो टीआरपी रेस में टॉप 5 शोज में शामिल रहता है. इसमें सई का रोल आयशा सिंह ने निभाया था, लेकिन क्या आपको पता है कि सई का किरदार किस-किसने रिजेक्ट किया था. चलिए आपको बताते है.
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस समय टीवी पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है. शो में नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा मुख्य भूमिका निभाते थे. शो में अब लीप आ चुका है और कहानी बदल गई है. सई-विराट की बेटी सवी अब लीड रोल निभा रही है. शक्ति अरोड़ा, भविका शर्मा और सुमित सिंह शो में नजर आ रहे है. ‘पवित्र रिश्ता’ फेम शक्ति ईशान की भूमिका निभा रहे हैं. शो को लेकर उन्होंने कहा था कि, “मैं हर शो को ऐसे मानता हूं जैसे कि यह मेरा पहला शो है, मैं जिस भी नए शो में जाता हूं, उसके साथ उत्साह और घबराहट साथ-साथ चलती है.” सई की बेटी सवी का रोल भाविका निभा रही है. भले ही ट्रैक बदल गया हो और कहानी आगे बढ़ गई हो, फैंस सई को भूले नहीं है. उनके चाहने वाले उन्हें नये प्रोजेक्ट में देखने के लिए काफी उत्साहित है. सई का रोल आयशा सिंह ने निभाया था, लेकिन क्या आपको पता है कि सई का किरदार किस-किसने रिजेक्ट किया था. चलिए आपको बताते है.
Tejasswi Prakash
तेजस्वी प्रकाश को सई के रोल के लिए अप्रोच किया गया था. हालांकि उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था क्योंकि वो अपने अन्य प्रोजेक्ट में काफी बिजी थी. बता दें कि उन्हें 2012 की शुरुआत में पहली भूमिका मिली जब वह सिर्फ 19 साल की थीं. वह शो 2612 में दिखाई दी थी. पिछले दिनों तेजस्वी नागिन 6 में प्रथा के किरदार में नजर आई थी. शो में अपने अभिनय के लिए अभिनेत्री को खूब प्यार और सराहना मिली.
https://www.instagram.com/p/CyGLhqBMBa5/?hl=en&img_index=1
Jennifer Winget
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर ने यह ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि वह एक बड़े बजट का सीरियल करना चाहती थी और थोड़ी चूजी हो गई थी. जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत 12 साल की उम्र में शाका लाका बूम बूम में एक बाल कलाकार के रूप में की थी. उन्हें पहला बड़ा ब्रेक लोकप्रिय धारावाहिक कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा और अनुराग बसु की बेटी स्नेहा के रूप में मिला, जिसे मिस्टर बजाज ने गोद लिया था. जेनिफर ने बाल कलाकार के रूप में कुछ फिल्मों में काम किया है, जिनमें अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म कुछ ना कहो और अकेले हम अकेले तुम शामिल हैं. वो अबतक कई सीरियल्स और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी है.
https://www.instagram.com/p/CyBb6HeNfJU/?hl=en
Nia Sharma
निया शर्मा को गुम है किसी के प्यार में की सईं की भूमिका मिली थी, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण अभिनेत्री ने यह भूमिका नहीं निभाई. निया ने 2010 में शो काली – एक अग्निपरीक्षा से टीवी जगत में अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने ‘अनु’ का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिली थी. निया शर्मा को बड़ा ब्रेक 2011 में मिला जब निया शर्मा को शो एक हज़ारों में मेरी बहना है में समानांतर मुख्य भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया.
Sanaya Irani
सनाया ईरानी को भी साईं की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन फिर, निर्माताओं को लगा कि वह इस भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं हैं. सनाया को फैंस मिले जब हम तुम और इस प्यार को क्या नाम दूं की वजह से बखूबी याद रखे हुए है. उनका पहला टीवी शो सब टीवी का लोकप्रिय आर्मी ड्रामा लेफ्ट राइट लेफ्ट था. इसके अलावा वो ‘मेरे नसीब में तू है’ और जगजीत सिंह के ‘तुमको देखा तो ये’ सहित संगीत वीडियो में भी नजर आ चुकी है.
गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जा रहा
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो ईशान सवी से कहता है कि वो उसे ईशा के घर ड्राप कर सकता है क्योंकि वो वहीं जा रहा है. ईशा और शान्तनु को ईशान कहता है कि सवी रामटेक जा रही है. सवी कहती है कि उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है. ईशान उन सबसे दो दिन की मोहलत मांगता है और कहता है कि वो हॉस्टल में उसके लिए एक कमरा अरेंज करवा देगा. दूर्वा ने सुरेखा को बताया कि ईशान ने सावी के आवास खर्च का भुगतान करने की पेशकश की थी और वह सावी को शांतनु के घर छोड़ने गया था. सुरेखा क्रोधित हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










