सुम्बुल तौकीर या शिवांगी जोशी…आखिर किसे मिलती है सबसे ज्यादा फीस, जानिए यहां

Updated:
विज्ञापन

सुम्बुल तौकीर खान और शिवांगी जोशी टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस है. सुम्बुल इन दिनों सीरियल काव्या एक जज़्बा एक जुनून में नजर आ रही है. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम नायरा यानी शिवांगी इन दिनों बरसातें-मौसम प्यार का में नजर आती है. आपको बताते है दोनों में से कौन ज्यादा फीस लेती है.

विज्ञापन
undefined

सुम्बुल तौकीर खान और शिवांगी जोशी दोनों पॉपुलर एक्ट्रेस है. सुम्बुल सीरियल काव्या एक जज़्बा एक जुनून में को लेकर चर्चा है. जबकि शिवांगी जोशी बरसातें-मौसम प्यार का को लेकर सुर्खियों में है. आपको बताते है किसे ज्यादा फीस मिलती है.

विज्ञापन
undefined

इमली फेम सुम्बुल तौकीर सीरियल काव्या के लिए तगड़ी फीस लेती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को काव्या के लिए प्रति दिन लगभग 75-80 हजार रुपये मिलते है.

undefined

सुम्बुल तौकीर टीवी इंडस्ट्री में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. वहीं, सुम्बुल अपनी नई कार को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैंय वह अब एक शानदार मारुति सुजुकी कार की मालकिन हैं, जिसकी कीमत 13 लाख रुपये है.

undefined

सुम्बुल की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. वो खूबसूरत तसवीरें फैंस के लिए पोस्ट करती रहती है. बता दें कि पिछले साल वो बिग बॉस 16 में नजर आई थी.

undefined

शिवांगी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के किरदार से लाखों दिलों पर राज किया. शो में लीप आने के बाद, उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. इन दिनों वो बरसातें-मौसम प्यार का में नजर आ रही है.

undefined

शिवांगी ने बरसातें-मौसम प्यार का में आराधना की भूमिका निभाई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने बरसातें के लिए हर एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये चार्ज कर रही है.

undefined

शिवांगी, रूपाली गांगुली और तेजस्वी प्रकाश के साथ भारतीय टेलीविजन पर सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. बता दें कि बालिका वधू, खतरों के खिलाड़ी 12 और बेकाबू जैसे शो में काम कर चुकी है.

undefined

डेली सोप में अभिनय के अलावा, शिवांगी कई टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई दी हैं. वह एक प्रशिक्षित कथक नर्तकी हैं और उन्होंने स्कूल में रहते हुए कई नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया है.

undefined

शिवांगी का जन्म पुणे में हुआ था और वह भारतीय सेना पृष्ठभूमि से आती हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पाइन हाई स्कूल, देहरादून से पूरी की है.

undefined

अभिनेत्री एक फिटनेस फ्रीक भी हैं और अपने प्रशंसकों को फिटनेस लक्ष्य देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट तस्वीरें साझा करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

Also Read: अनुपमा या अक्षरा- दोनों लीड में से कौन है सबसे महंगा? कौन ले जाता है अपने घर तगड़ी रकम, यहां जानिए
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola