Entertainment News Live: गिगी हदीद ने अपनी गिरफ्तारी पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की Beach फोटोज, कही ये बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News : बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे वरुण धवण और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल के बारे में. बीते दिनों फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जिसमें कई स्टार्स ने महफिल की शोभा बढ़ाई. इसके अलावा गिगी हदीद को मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उन पर 1,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. ज्यादा अपडेट्स के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें.

विज्ञापन

गिगी हदीद ने अपनी गिरफ्तारी पर तोड़ी चुप्पी

गिगी हदीद को हाल ही में अमेरिका से केमैन द्वीप के लिए उड़ान भरने के बाद मारिजुआना और नशीली दवाओं के सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अपनी गिरफ्तारी और जमानत की हालिया खबरों के बीच, मॉडल अपनी केमैन आइलैंड यात्रा की नई तस्वीरों इंस्टाग्राम पर शेयर की है. मॉडल ने केमैन आइलैंड्स से अपने कई छुट्टियों के लुक को साझा किया. तसवीरों के कैप्शन में लिखा, “अंत भला तो सब भला.”

सिद्धार्थ कियारा को देख फैंस हुए एक्साइटेड

जाह्नवी कपूर की ग्लैमरस अदाएं

गिगी हदीद को मारिजुआना रखने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

गिगी हदीद को कथित तौर पर केमैन द्वीप में छुट्टियां मनाते समय मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के समय स्टार अपनी दोस्त लिआ निकोल मैक्कार्थी के साथ यात्रा कर रही थी. केमैन मार्ल रोड के अनुसार, 10 जुलाई को हवाई अड्डे पर पहुंचने पर अधिकारियों द्वारा उसके सामान की स्कैनिंग के बाद उसे पकड़ लिया गया. स्कैन के बाद उनके सामान की तलाशी ली गई. 12 जुलाई को अदालत में पेश होने के बाद दोनों महिलाओं ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उन पर 1,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया.

बवाल फिल्म की स्क्रीनिंग में टीवी स्टार्स ने भी जमाई महफिल

तृप्ति डिमरी, करिश्मा तन्ना, मृणाल ठाकुर और राधिका मदान जैसे टीवी सेलेब्स ने भी बवाल फिल्म की स्क्रनिंग अटेंड किया. सभी ब्लैक आउटफिट में कहर ढा रहे थे. तमन्ना ने मोनोक्रोम लुक पहना था, नुसरत भरुचा ने व्हाइट ड्रेस कैरी किया हुआ था, नोरा फतेही ने बार्बी टॉप और डेनिम पहना था, जबकि एली अवराम ने ऑलिव ग्रीन आउटफिट पहना था.

वरुण-जाह्नवी की जोड़ी लगी सुपरहिट

वरुण ने कार्पेट पर अपनी लेडीलव नताशा दलाल के साथ पोज दिए. वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म स्क्रीनिंग में डैडी धवन और मां धवन यानी डेविड धवन और करुणा धवन भी शामिल हुए. वरुण की मां ने चमकीले कपड़े पहने थे और बहुत सुंदर बॉस लेडी लग रही थीं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola