Anupama में एंट्री लेंगे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक? मोहसिन खान की इस एक्ट्रेस के साथ तसवीर वायरल

Updated:
विज्ञापन

शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक की भूमिका एक्टर मोहसिन खान ने निभाया था. इस रोल की वजह से उनकी पहचान घर-घर में हो गई. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो एक्टर की एंट्री सीरीयल अनुपमा में होने जा रही है.

विज्ञापन
undefined

शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक की भूमिका एक्टर मोहसिन खान ने प्ले किया था. शो में कार्तिक के रोल से वो काफी लोकप्रिय हो गए थे. हालांकि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है.

विज्ञापन
undefined

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मोहसिन खान सीरियल अनुपमा में एंट्री लेने वाले है. ये तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें निधि शाह के अपोजिट कास्ट किया जाएगा. एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि ‘मोहसिन लोकप्रिय डेली सोप का हिस्सा होंगे या नहीं, यह अभी सामने आना बाकी है.

undefined

फैंस अभी शो के मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे है. अब देखना होगा कि सच में ये खबर सच होती है या नहीं. बता दें कि अनुपमा टीआरपी रेस में सबसे आगे रहता है. वो किसी भी शो को अपने आगे टितने नहीं देता.

undefined

मोहसिन ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने के बाद कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आए. ‘आशिक हूं’ म्यूजिक वीडियो में वो अनेरी वाजानी के साथ दिखे थे. इसके अलावा स्मृति कालरा के साथ ‘धीरे धीरे तुमसे प्यार हो गया’ वीडियो में नजर आए थे.

undefined

मोहसिन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते है. अक्सर वो अपनी फोटोज और रील्स वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते है. इंस्टा पर उन्हें 4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

undefined

मोहसिन अपने स्मार्ट और डैशिंग लुक से फीमेल फैंस को दीवाना बनाते रहते है. उनके हर फोटो पर खूब सारे कमेंट्स फैंस करते है.

undefined

शिवांगी जोशी के साथ मोहसिन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए थे. दोनों साथ में कई म्यूजिक वीडियोज कर चुके है. फैंस को नायरा-कार्तिक की जोड़ी काफी पसन्द है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola