Kapil Sharma की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती को 17 साल बाद इस बात की मिली खुशी, कहा- दुनियाभर से सभी…

Sumona Chakravarti: द कपिल शर्मा शो में कपिल की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. सुमोना ने हाल ही में अपनी तसवीर शेयर कर खुशी जताई है. इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है. चलिए आपको बताते है वो किस वजह से बेहद खुश है.

द कपिल शर्मा शो में कपिल की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. सुमोना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बड़ी खुशी फैंस संग शेयर की. ITA अवॉर्ड्स में द कपिल शर्मा शो के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल कॉमेडी.

सुमोना चक्रवर्ती को 17 साल बाद अवॉर्ड मिला. अवॉर्ड के साथ तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा, मैंने कल रात एक पुरस्कार जीता. ITA अवॉर्ड्स में द कपिल शर्मा शो के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल कॉमेडी.

सुमोना चक्रवर्ती लिखती है, मेरी पहली जीत 17 साल पहले अभिनय शुरू करने के बाद मेरी पहली जीत. जो भी कहो हम सभी प्रशंसा और मान्यता के आकांक्षी हैं.

सुमोना आगे लिखती है, जब आप अपना नाम सुनते हैं और आपका दिल तेजी से धड़कने लगता है और फिर मंच तक जाते समय धड़कने लगती है और फिर आपको पुरस्कार मिलता है और फिर – बूम ब्लैंक.
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मुझे लगता है कि कार्यक्रम स्थल पर पूरे 5-7 सेकंड तक सन्नाटा रहा क्योंकि मुझसे बोलने की अपेक्षा की गई थी. साथ ही उन्होंने कपिल शर्मा की पूरी टीम को शुक्रिया कहा.

सुमोना ने आगे लिखा, दुनिया भर से सभी उम्र के लोगों से मुझे प्यार और प्रशंसा मिला, जिसके लिए धन्यवाद. जो होना है, वह हमेशा आपके लिए एक रास्ता खोज लेगा. धन्यवाद यूनिवर्स.
सुमोना के इस पोस्ट पर अर्चना पूरन सिंह ने लिखा, बहुत बहुत बधाई हो सुमोना. ढेर सारा प्यार बेब्स. कीकू शारदा ने लिखा, बहुत बहुत बधाई दोस्त. वहीं, कई यूजर्स ने उन्हें बधाई दिया.

सुमोना ने पहली बार 2009 में Da Dating Truths नामक संगीत में मंच पर प्रस्तुति दी थी. उन्होंने एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में नताशा का किरदार निभाया था.

सुमोना चक्रवर्ती और कपिल शर्मा शो “कहानी कॉमेडी सर्कस की” की विनर जोड़ी हैं. दोनों की जुगलबंदी फैंस को बेहद पसंद आती है.
सुमोना चक्रवर्ती काफी ग्लैमरस और खूबसूरत है. इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
Also Read: Kapil Sharma Show: होंठों का मजाक बनने पर दुखी होती थी कपिल शर्मा की बीवी सुमोना चक्रवर्ती, बोली- पहले ही…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










