Dipika Kakar ने ननद को दिया इतना महंगा गिफ्ट, तोहफा देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी Saba Ibrahim

टीवी स्टार और अब यूट्यूब सेंसेशन दीपिका कक्कड़ कुछ महीने पहले ही मां बनी है. दीपिका ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी तसवीर वो अपने फैंस के साथ शेयर कर चुकी है. इस बीच दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपना व्लॉग पोस्ट किया, जिसमें सबा इब्राहिम रोती दिखी.

टीवी स्टार और अब यूट्यूब सेंसेशन दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपना व्लॉग पोस्ट किया, जिसमें सबा इब्राहिम रोती दिखी.

दीपिक कक्कड़ की तरह उनकी ननद सबा इब्राहिम भी यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय है और व्लॉग्स बनाती है. उनके व्लॉग्स पर यूजर्स जमकर प्यार लुटाते भी है. इस बीच सबा अपने भैया-भाभी से मिलने उनके घर पर पहुंचे.

सबा इब्राहिम के लिए दीपिका ने खास डिश भी बनाई थी. सबा अपने भतीजे रूहान पर प्यार लुटाती है. उसके बाद दीपिका, सबा को वेडिंग एनिवर्सिरी का गिफ्ट देती है.

सबा इब्राहिम गिफ्ट खोलती है तो उसमें एक गुच्ची का पर्स होता है. सबा के पति को दीपिका वॉलेट गिफ्ट में देती है. बता दें कि ये तोहफा एक्ट्रेस ने उन्हें एनिवर्सिरी के लिए दिया.

दीपिका ने बताया कि वो सबा इब्राहिम और सनी के एनिवर्सिरी पर नहीं होंगे, इसलिए उन्होंने तोहफा पहले दे दिया. वहीं, सबा तोहफा देखकर काफी इमोशनल हो जाती है और फूट-फूटकर रोने लगती है. दीपिका उसे संभालती है.

अपने एक व्लॉग में अपने फैंस को उन्होंने बताया कि उन्हें लगभग 3-4 दिन पहले एक पार्सल मिला था और कैश-ऑन-डिलीवरी के लिए कहा गया था. उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों से मैं एक अजीब चीज का अनुभव कर रही हूं और मैंने इसे क्रॉस-चेक करने के बाद आप सभी के साथ साझा करने का फैसला किया है.”

दीपिका ने व्लॉग में बताया कि वो रूहान और मेरे लिए ऑर्डर करती हूं, उस समय मैं व्यस्त था इसलिए मैंने भुगतान किया और पार्सल ले लिया. लेकिन जब मैंने इसे खोला, तो यह कुछ ऐसा नहीं था जो मैंने ऑर्डर किया था. पहले इसका एहसास नहीं हुआ क्योंकि नाम, पता, और यहां तक कि पार्सल पर फोन नंबर भी मेरा था.

उन्होंने कहा, “अगले दिन 3-4 और पार्सल आए. मैंने कहा कि यह मेरा नहीं है और उस आदमी ने कहा कि कैंसिल ओटीपी मेरे फोन पर आएगा. मैंने ओटीपी दे दिया और वह चला गया. आज फिर, 2- 3 पार्सल आए और मैंने मना कर दिया कि वे मेरे नहीं हैं और मैं ओटीपी नहीं दूंगी.”

शोएब जल्द ही रियलिटी शो झलक दिखला जा में दिखेंगे, जिसमें वो अपने डांस का दम दिखाएंगे. बता दें कि शोएब ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2009 में इमेजिन टीवी के शो ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ से की थी.
2011 में कलर्स टीवी के ससुराल सिमर का में प्रेम भारद्वाज की भूमिका निभाने के लिए इब्राहिम को सफलता और पहचान मिली. अभिनेता ने जनवरी 2019 में बटालियन 609 के साथ कामराज मिश्रा के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










