Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव का असली नाम क्या है? इस दर्दनाक घटना के बाद यूट्यूबर ने बदल लिया था नाम

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jul 2023 12:39 PM

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 लगातार चर्चा में है. शो के यूट्यूबर एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है. जब से वो शो में आए है, तभी से सुर्खियों में बने हुए है. लेकिन क्या आप उनका असली नाम जानते है.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में यूट्यूबर एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है. शो में आते ही वो धमाल मचा रहे है. उनका अंदाज और बोलने का स्टाइल दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है.

undefined

एल्विश यादव ने हाल ही में वीकेंड का वार में अपना असली नाम रिवील किया. सलमान खान आखिरकार एक हफ्ते के अंतराल के बाद वीकेंड का वार एपिसोड की मेजबानी करने के लिए लौट आए. यह पहली बार था जब उन्होंने एल्विश यादव से बातचीत की और उनसे उनका नाम पूछा. तभी यूट्यूबर ने खुलासा किया कि एल्विश उसका असली नाम नहीं है.

undefined

एल्विश यादव ने बताया कि उनके माता-पिता ने शुरू में उनका नाम सिद्धार्थ यादव रखा था. कक्षा 1 तक उन्हें सिद्धार्थ के नाम से ही जाना जाता था. हालांकि उनके बड़े भाई चाहते थे कि उनका नाम एल्विश हो, लेकिन उस समय किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया.

undefined

एल्विश यादव ने आगे बताया, अपने भाई के असामयिक निधन के बाद, उन्होंने अपने बड़े भाई की इच्छा को पूरा करने के लिए अपना नाम बदलकर एल्विश रख लिया. बता दें कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. उनके इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. आज यूट्यूब पर उनके 14.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है.

undefined

एल्विश की कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके पास आलीशान अपार्टमेंट हैं और उनकी मासिक कमाई 10 लाख है. एल्विश का लैविश बंगला अभी बन रहा है. उनके पास एक हुंडई कार और एक पोर्श 718 बॉक्सस्टर शामिल है. उनके पास रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक भी है.

undefined

एल्विश ने कॉलेज में बीकॉम करने के लिए एडमिशन लिया था. इस बीच उनकी दिलचस्पी यूट्यूब कंटेंट में बढ़ने लगी औऱ वो खुद यूट्यूब के लिए कंटेंट क्रीएट करने लगे. आशीष चंचलानी और अमित भड़ाना से इंस्पायर होकर उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया. उनका पहला वीडियो ‘हाउ बॉयज टेक सेल्फी’ था. 

undefined

यूट्यूबर एल्विश यादव कीर्ति मेहरा के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों साथ में कई वीडियोज भी बना चुके है, लेकिन उनका ब्रेकअप हो चुका है और दोनों अलग हो गए है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola