Bigg Boss 17: गुम है किसी के प्यार में फेम ये 2 एक्टर्स शो में लेंगे हिस्सा! शो के लिए इन नामों पर लगी मुहर!

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 17: गुम है किसी के प्यार में फेम ये 2 एक्टर्स शो में लेंगे हिस्सा! शो के लिए इन नामों पर लगी मुहर!

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की घोषणा हो चुकी है और इसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया था. अब दर्शकों की नजरें कंटेस्टेंट लिस्ट पर बनी हुई है. देखना है कि कौन-कौन स्टार्स इस बार बिग बॉस के घर में बंद होंगे. हालांकि कुछ नाम सामने आ गए है.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस 17 का टीजर सामने आ चुका है, जिसने फैंस की एक्साइमेंट लेवल बढ़ा दी है. बिग बॉस 17 कथित तौर पर 20 अक्टूबर को लॉन्च किया जा रहा है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

undefined

इस सीजन बिग बॉस 17 के घर में कौन-कौन बंद होगा, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि कुछ कंटेस्टेंट के नाम सामने आए है, जिसके बार में हम आपको बताएंगे.

undefined

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम फलक नाज के नाम को लेकर चर्चा हो रही है कि वो शो का हिस्सा हो सकती है. एक इवेंट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि ऑफर मिलने पर क्या वह शो करेंगी, तो फलक ने कहा, “बिल्कुल, क्यों नहीं पसंद करूंगी?”

undefined

सीरियल उड़ारियां फेम अभिषेक कुमार को सलमान खान का शो बिग बॉस 17 ऑफर हुआ था. हालांकि अभिनेता ने इस प्रस्ताव की न तो पुष्टि की है और न ही इसे अस्वीकार किया है.

undefined

पॉपुलर सीरियल राधाकृष्ण फेम अभिनेत्री मल्लिका सिंह के नाम पर भी चर्चा हो रही है. खबरें है कि मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है, लेकिन एक्ट्रेस ने ऑफर को रिजेक्ट कर दिया.

undefined

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम बेबिका धुर्वे को मेकर्स ने अप्रोच किया है. इसपर बेबिका ने कहा था, मुझसे पहले ही संपर्क किया गया था, लेकिन मैं थोड़ा वक्त लूंगी क्योंकि यह बहुत स्पष्ट है कि छवि धारणा बन जाता है, और सामग्री से संबंधित आपका, फिर वो लोग अपने हिसाब से क्रिएटिव कॉल ले लेते हैं.

undefined

टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णा के नाम पर भी चर्चा हो रही है. एक्ट्रेस आखिरी बार सीरियल सावी की सवारी में नजर आई थी. हालांकि अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं कहा गया है.

undefined

बिग बॉस 17 में इस बार तीन सेंगमेट होंगे दिल दिमाग और दम. इस बार कुछ प्रतिभागी जोड़ियों में होंगे. इसमें नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा, ऐलिस कौशिक, कंवर ढिल्लों, और विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के नाम पर चर्चा हो रही है.

undefined

चर्चा है कि इस सीजन बिग बॉस 17 में हर्ष बेनीवाल, सौरव जोशी और अनुराग डोभाल से संपर्क किया गया है. वहीं शो के लिए सुमेध मुदगलकर, संगीता घोष, ट्विंकल अरोड़ा, समर्थ जुरेल, ईशा मालविया के नाम भी सामने आए है.

undefined

बिग बॉस 17 से पहले बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर यूट्यूबर एल्विश यादव बने. अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप बने. मनीषा रानी तीसरे नंबर पर रही.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola