अविका गोर को लास्ट मिनट में सलमान खान की इन दो फिल्मों से कर दिया गया था बाहर, सालों बाद एक्ट्रेस का छलका दर्द

Updated:
विज्ञापन

टीवी की फेमस एक्ट्रेस अविका गोर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटोज से धमाल मचाती रहती हैं. एक्ट्रेस ने बालिका बधु सीरियल से घर-घर पहचान बनाई. अब उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे उन्हें लास्ट मिनट पर दों बिग बजट मूवी से निकाल दिया गया.

विज्ञापन
undefined

बालिका वधु में आनंदी की भूमिका से घर-घर पहचान बनाने वाली अविका गोर जल्द ही हॉरर फिल्म 1920 में दिखाई देने वाली हैं. अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें आखिरी वक्त में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान और अंतिम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

विज्ञापन
undefined

अविका ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान की दो फिल्मों का ऑफर मुझे मिला, लेकिन प्रोडक्शन टीम ने ग्यारहवें घंटे में किसी और को कास्ट करने का फैसला किया.

undefined

उन्होंने कहा, ”फिल्म से दो हफ्ते पहले, सलमान खान की प्रोडक्शन ने फोन किया और कहा कि उन्होंने किसी और को कास्ट किया है. उनके पास अपने कारण रहे होंगे, वे बेहतर जानते हैं.”

undefined

अविका ने इस किस्से को नेपोटिज्म से बिल्कुल नहीं जोड़ा. उन्होंने कहा, कि बॉलीवुड से ज्यादा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद चलता है.

undefined

अविका ने उय्याला जम्पाला (2013) के साथ अपनी तेलुगु फिल्म की शुरुआत की, और इसके बाद लक्ष्मी रावे मां इंतिकी, सिनेमा चूपिष्ठा मावा, थानु नेनु, एकादिकी पोथावु चिन्नावदा और राजू गारी गढ़ी 3 के साथ काम किया.

undefined

अब एक्ट्रेस जल्द ही हॉरर फिल्म 1920 के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुकी है और इसमें अविका दमदार एक्टिंग करती नजर आ रही हैं. विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola