Dulquer Salman ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद इस बड़ी फिल्म में आएंगे नजर, जन्मदिन पर पोस्टर हुआ रिलीज

Updated:
विज्ञापन
Dulquer Salman ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद इस बड़ी फिल्म में आएंगे नजर, जन्मदिन पर पोस्टर हुआ रिलीज

Dulquer Salmaan का आज 41वां जन्मदिन है. इस मौके पर मेकर्स ने एक्टर के नए प्रोजेक्ट का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें दुलकर एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान का आज 41वां जन्मदिन है, इस मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक बेहतरीन तौहफा दिया है. सोशल मीडिया पर प्रोडक्शन हाउस स्वप्ना सिनेमा ने दुलकर के साथ अपने नए प्रोजेक्ट का पहला लुक जारी किया है. एक्टर अभी हाल ही में नाग अश्विन की निर्देशित फिल्म कल्कि 2898 एडी में एक अहम भूमिका निभाते नजर आए थे, इसके बाद अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट में बिल्कुल अलग अवतार में दिखेंगे.

पोस्टर में अलग अंदाज में दिखे दुलकर सलमान

दरअसल, दुलकर सलमान की अपकमिंग तेलुगु फिल्म ‘आकाशम लो ओका तारा’ है. इस फिल्म का डायरेक्शन पवन सादिनेनी करेंगे. मेकर्स के जारी किए गए इस पोस्टर में दुलकर सलमान का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. जिसमें वह कुर्ता पहने और कंधे पर गमछा लिए आसमान की तरफ देखते परेशान और थके हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, पोस्टर के बीच में एक छोटी सी बच्ची स्कूल यूनिफॉर्म में खेतों के बीच अपने घर जाते दिख रही है. पोस्टर को देख मालूम पड़ता है कि फिल्म इमोशनल थीम पर आधारित है.

Also Read Bigg boss OTT weekend ka war:जान्हवी कपूर का धमाल और दो कंटेस्टेंट्स की विदाई बिग बॉस ओटीटी 3 का इमोशनल वीकेंड का वार

Also Read Ranveer Singh ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के लिए कसी कमर, कहा ‘इस बार पर्सनल…’

आसमान की कोई सीमा नहीं

पोस्टर के नीचे एक कैप्शन भी है, जिसमें लिखा हुआ है कि, “आसमान की कोई सीमा नहीं है. हमारे स्टार दुलकर को ब्लॉकबस्टर जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो हम सभी को एक ऐसी कहानी से मंत्रमुग्ध कर देंगे जो आपके दिल को छू लेगी. जल्द ही और अपडेट दिए जाएंगे.” फिल्म को तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में रीलीज किया जाएगा.

लकी भास्कर फिल्म का रीलीज डेट

दुलकर फिलहाल अपनी अगली तेलुगु फिल्म ‘लकी भास्कर’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसे वेंकी एटलुरी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. लकी भास्कर में मीनाक्षी चौधरी, हाइपर आदी और सूर्या श्रीनिवास भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 7 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी.

दुलकर सलमान को प्रभात खबर की ओर से जन्मदिन और अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola