‘दृश्यम 3’ की रिलीज टली, अब मोहनलाल के बर्थडे पर आएगी फिल्म

Updated:
विज्ञापन

Drishyam 3 Mohanlal

Drishyam 3: दृश्यम 3 की रिलीज डेट टल गई है और अब यह फिल्म 21 मई 2026 को रिलीज होगी. मोहनलाल ने खुद इसकी जानकारी दी. फैंस को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा, लेकिन फिल्म को लेकर उत्साह पहले से ज्यादा बढ़ गया है.

विज्ञापन

Drishyam 3: मलयालम सिनेमा की चर्चित फ्रेंचाइजी दृश्यम के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे दर्शकों को अब थोड़ी और इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि, मेकर्स ने नई तारीख का भी ऐलान कर दिया है, जो खास मायने रखती है.

विज्ञापन

एक्स पर शेयर की नई रिलीज डेट

फिल्म के लीड एक्टर Mohanlal ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दृश्यम 3 अब 21 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन मोहनलाल का जन्मदिन भी होता है, जिससे यह रिलीज और भी खास बन गई है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अतीत कभी खत्म नहीं होता, वह सिर्फ सही समय का इंतजार करता है.

क्यों टली फिल्म?

फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के पीछे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है. हालांकि, हाल ही में कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट बदली गई है, जिनमें साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी शामिल है. ऐसे में माना जा रहा है कि इंडस्ट्री में बदलते हालात और रणनीति के चलते यह फैसला लिया गया होगा.

जॉर्जकुट्टी की कहानी फिर होगी आगे

दृश्यम 3 में एक बार फिर मोहनलाल अपने चर्चित किरदार जॉर्जकुट्टी के रूप में नजर आएंगे. यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए एक बड़े राज को छिपाए रखने की कोशिश करता है. इससे पहले दृश्यम (2013) और दृश्यम 2 (2021) को जबरदस्त सफलता मिली थी.

निर्देशक ने क्या कहा?

फिल्म के निर्देशक Jeethu Joseph ने बताया कि दर्शकों को इस बार फिल्म को अलग नजरिए से देखना चाहिए. उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक थ्रिलर नहीं बल्कि एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें पिछले कुछ सालों में जॉर्जकुट्टी के परिवार में आए बदलावों को दिखाया जाएगा.

फिलहाल, नई रिलीज डेट के ऐलान के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है और अब सभी को इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा के डीपफेक मामले में बड़ा फैसला, प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola