Drishyam 2 Box Office: 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई दृश्यम 2, इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Nov 2022 3:10 PM
अजय देवगन और तब्बू स्टारर दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने अब वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ये जल्द ही गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म को भी पीछे छोड़ सकता है.
अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसका मतलब यह है कि फिल्म ने इस साल की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. बता दें कि अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित दृश्यम 2, अजय और तब्बू की 2015 की हिट दृश्यम का रीमेक है.
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, दृश्यम 2 ने घरेलू बाजार में 170 करोड़ और विदेशों में 33 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने दस दिनों में इसने दुनिया भर में 203 करोड़ की कमाई की है. ये फिल्म हालिया रिलीज भेड़िया को टक्कर दे रहा है. साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में, दृश्यम 2 गंगूबाई काठियावाड़ी के रिकॉर्ड तोड़ने में बस थोड़ी ही नीचे है. इसके बाद दृश्यम 2 के सामने ब्रह्मास्त्र (431 करोड़), द कश्मीर फाइल्स (341 करोड़), भूल भुलैया (266 करोड़) के कलेक्शन को पार करने की चुनौती होगी. दृश्यम 2 में श्रिया सरन, अक्षय खन्ना और इशिता दत्ता भी हैं. अब जल्द ही पार्ट 3 बनाने की बात चल रही है.
Also Read: Drishyam 2 BO Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 2’ का तहलका, 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म
दृश्यम 2 2015 में आई फिल्म का सीक्वल है. यह पहली फिल्म पर पूरी तरह से निर्भर है. कहानी बार-बार अतीत को रेफ़्रेन्स के तौर पर दिखाती है. मतलब गड़े मुर्दे उखाड़ती है, जो कहानी में दफन है. यही इसे खास भी बनाती है. कहानी पर आते हैं, दृश्यम जहां खत्म हुई थी, उससे कहानी सात साल आगे बढ़ चुकी है. अपना बहुत खास आम आदमी विजय सालगांवकार (अजय देवगन) जो कल तक एक केबल ऑपरेटर था, वह अब मल्टीप्लेक्स थिएटर का मालिक बन गया है. आर्थिक रूप से यह परिवार बहुत संबल नजर आ रहा है, लेकिन मानसिक रूप से अभी भी पूरा परिवार कमजोर है. उन्हें लगता है कि कभी भी पुलिस उनतक पहुंच जाएगी. सबकुछ ऐसे ही चल रहा होता है कि आईजी तरुण अहलावत (अक्षय खन्ना ) की एंट्री होती है, मालूम पड़ता है कि वो मीरा (तबू) का परिचित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










