दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया क्या है रविवार का मतलब? पति संग शेयर की समंदर किनारे से रोमांटिक तसवीरें

Updated:
विज्ञापन

Divyanka tripathi on vacation

दिव्यांका त्रिपाठी न सिर्फ सबसे दमदार अदाकारा हैं बल्कि सबसे खूबसूरत अभिनेत्री भी हैं. वह फिलहाल भले ही किसी शो में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं.

विज्ञापन
undefined

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) न सिर्फ सबसे दमदार अदाकारा हैं बल्कि सबसे खूबसूरत अभिनेत्री भी हैं. वह फिलहाल भले ही किसी शो में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करती रहती हैं. उनके बारे में एक और खुला रहस्य यह है कि उसे यात्रा करना पसंद है. उनके फोटोशूट की तस्वीरों के अलावा उनका इंस्टाग्राम भी ट्रेवल तस्वीरों से भरा पड़ा है. अब फिर अपने सोशल हैंडल पर कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं जिसके कैप्शन सभी का ध्यान खींचा.

विज्ञापन
undefined

कैप्शन में दिव्यांका बताती हैं कि उनके लिए रविवार का क्या मतलब है. उन्होंने लिखा है, “रविवार #Nostalgic जैसा हो.” तस्वीरों में वह अपने पति विवेक दहिया के साथ पोज देती भी नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का फ्लोर लेंथ गाउन पहना हुआ है और खुले बालों में पोज दे रही हैं.

undefined

वहीं एक तसवीर में दोनों समंदर किनारे बैठकर दोनों इस नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं. फैन्स ने कमेंट सेक्शन में भी उनकी तारीफ की. हाल ही में दिव्यांका का पहला म्यूजिक वीडियो ‘बाबुल दा वेहड़ा’ रिलीज हुआ था. यह गाना ट्रेंड कर रहा है और इसे प्रशंसकों से खूब तारीफें मिली है.

undefined

एक्ट्रेस को कुछ समय के लिए क्राइम पेट्रोल में भी देखा गया था. उनका आखिरी शो ये है मोहब्बतें था. इस शो में उनके किरदार ईशिता भल्ला को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. उनकी और करण पटेल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. अबफैंस उन्हें आगे देखने का इंतजार कर रहे हैं.

undefined

उन्हें कई शो ऑफर किए गए लेकिन दिव्यांका ने मना कर दिया. जिनमें एक थी बड़े अच्छे लगते हैं 2. उन्होंने कहा था कि नकुल मेहता के साथ उनकी जोड़ी ‘थोड़ी हटकर’ लग सकती है. उन्होंने शो के लिए लुक टेस्ट भी लिया था. वह खतरों के खिलाड़ी 11 में भी नजर आई थीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola