Dipika Kakar पर पति शोएब ने जमकर लुटाया प्यार, अस्पताल से शेयर की रोमांटिक फोटो, फैंस बोले- बेबी कहां…

Updated:
विज्ञापन
Dipika Kakar पर पति शोएब ने जमकर लुटाया प्यार, अस्पताल से शेयर की रोमांटिक फोटो, फैंस बोले- बेबी कहां…

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ बीते 21 जून को एक बेटे के माता-पिता बने हैं. हालांकि प्रीमैच्‍योर होने के कारण बेबी अभी अस्पताल में ही है. अब शोएब ने अस्पताल से न्यू मॉम के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है. जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

विज्ञापन

टीवी के फेमस एक्टर शोएब इब्राहिम, ने हाल ही में पत्नी दीपिका कक्कड़ के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. स्टार्स को बेटे का आशीर्वाद मिला है. हालांकि बेबी अभी प्रीमैच्‍योर है, जिसकी वजह से उन्हें एनआईसीयू में रखा गया है. बीते दिनों शोएब ने यूट्यूब ब्लॉग के जरिये फैंस को कई अपडेट शेयर किये हैं. जिसमें बताया कि “दिन-ब-दिन थोड़ा सा सुधार दिख रहा है हमें, डॉक्टरों को पूरा भरोसा है कि बहुत जल्दी वो ठीक हो जाएगा.

शोएब ने दीपिका संग शेयर की रोमांटिक फोटो

अब शोएब ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह दीपिका कक्कड़ पर जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं. तसवीर में एक्ट्रेस अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई थीं और शोएब उनके बगल में बैठे थे. आंखें बंद होने पर भी दोनों एक-दूसरे के सामने थे. इस क्यूट सी पिक्चर के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, “21-06-2023 (लाल दिल इमोजी) और यहां से मम्मी-पापा बनने की जर्नी शुरू होती है… #अल्हम्दुलिल्लाह.”

एकदम ठीक है शोएब और दीपिका का बेबी

शोएब और दीपिका ने बीते दिनों अपने बेटे को लेकर कई सारी बातें की. उन्होंने कहा कि बेबी बिल्कुल ठीक है, बस उन्हें जल्दी थी हमारे पास आने की और वो आ गये. उन्होंने कहा, “अभी चीज़ बहु�� ही सामान्य है, बहुत ही बेहतर है, लेकिन वो पूरी तरह से ठीक नहीं है. उनको कुछ दिन और अभी एनआईसीयू में रखा जाएगा. एक्टर ने कहा कि सी-सेक्शन की वजह से दीपिका कक्कड़ को अभी भी थोड़ा दर्द है, लेकिन वह ठीक हो रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके और दीपिका के अलावा उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति फिलहाल बेबी से नहीं मिला है.

Also Read: Shoaib Ibrahim ने बेटे के नाम का किया खुलासा, बताया कब दीपिका कक्कड़ और छोटू बेबी को ले जाएंगे घर, VIDEO
बच्चे का नाम रखा शोएब और दीपिका ने

नए माता-पिता ने यह भी साझा किया कि उन्होंने बच्चे का नाम तय कर लिया है, जिसका वे जल्द ही खुलासा करेंगे. शोएब ने कहा, “हमने पहले ही बच्चे का नाम तय कर लिया था. जब हम बात करते हैं, तो वह नाम सामने आ ही जाता है. जल्द ही वह समय आएगा जब हम उसका नाम बताएंगे.” बता दें कि शोएब और दीपिका को 21 जून को बेटे का आशीर्वाद मिला. एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमे बेटा हुआ है… यह समय से पहले हुई डिलीवरी है, चिंता की कोई बात नहीं है. हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें.”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola