दीपिका कक्कड़ से उनकी सगी बहनों ने सालों पहले तोड़ दिया था रिश्ता, इस शख्स की वजह से बना ली दूरी

Updated:
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़ से उनकी सगी बहनों ने सालों पहले तोड़ दिया था रिश्ता, इस शख्स की वजह से बना ली दूरी

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ यूं तो अपने ससुराल वालों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है, लेकिन एक्ट्रेस का अपनी बहनों और दोस्तों संग रिश्ता एकदम सही नहीं है. आलम ये है कि कोई भी एक दूसरे से बात तक करना पसंद नहीं करता है.

विज्ञापन

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में मां बनी है. एक्ट्रेस ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम रूहान है. उन्होंने स्पेशल ब्लॉग के जरिये अपने बेटे को दुनिया से रूबरू करवाया. अपने यूट्यूब चैनल पर शोएब ने एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि उन्होंने और दीपिका ने अपने बेटे का नाम रुहान शोएब इब्राहिम रखा है. रूहान नाम का मतलब दयालु और आध्यात्मिक होता है. कपल अक्सर अपने बेटे संग मस्ती की वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं, जो फैंस को काफी पसंद आती है. हालांकि क्या आपको पता है कि ससुराल वालों के साथ खुशी से रहने वाली दीपिका का अपनी बहनों और पिता के साथ 36 का आंकड़ा है. जी रहां एक्ट्रेस अपनी बहनों से बिल्कुल बात नहीं करती हैं.

दीपिका कक्कड़ का उनकी बहनों संग कैसा है रिश्ता

जहां पूरी दुनिया अपनी बहनों पर जान छिड़कती है और उन्हें अपना सुख-दुख का साथी मानती है. वहीं दीपिका कक्कड़ी की अपने बहनों और बेस्ट फ्रेंड से बिल्कुल नहीं बनती है. क्या आपको पता है कि दीपिका की 2 बहने और है, जो उनसे रिश्ता तोड़ चुकी है. वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट फलक नाज भी उनकी बहन ही हुआ करती थी. दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते थे. हालांकि बदलते वक्त और हालातों के सामने दोनों की दोस्ती टिक नहीं पाई और ये दोनों अब एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं. इनसब का कारण और कोई नहीं बल्कि शोएब इब्राहिम है.

शोएब इब्राहिम की वजह से टूटा दीपिका का उनकी बहनों संग रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने शोएब इब्राहिम संग शादी के बाद सबसे दूरी बना ली. किसी भी रिश्ते को समझने और यहां तक की समस्याओं को सुलझाने तक का प्रयास नहीं किया. दरअसल दीपिका ने जब दूसरे धर्म के लड़के से शादी की, तब उनकी बहन को ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा. एक्ट्रेस ने सबसे पहले एक क्रिस्चियन लड़के रौनल सैमसन संग शादी की. ये रिश्ता उनकी बहनों को मंजूर नहीं था. साल 2015 में रौनक से तलाक के बाद उनकी लाइफ में शोएब की एंट्री हो गई.

फलक नाज संग दीपिका की लड़ाई ने बटौरी थी सुर्खियां

उनकी बहने नहीं चाहती थी कि दीपी उनसे शादी करें, लेकिन अदाकारा ने किसी की एक नहीं सुनी और उनसे निकाह कर लिया. जिसके बाद सबने एक्ट्रेस का साथ छोड़ दिया और उनसे हमेशा के लिए दूरी बना ली. बताया जाता है कि बहनों को नहीं पसंद था कि दीपिका मुस्लिम लड़के से शादी करे. फलक नाम ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि दीपिका ने शोएब इब्राहिम संग शादी के बाद सभी दोस्तों से दूरी बना ली थी. एक्ट्रेस ने यहा तक कह दिया था कि वह अपनी गृहस्थी में इतनी बिजी हो गई कि शीजान खान मामले में हमे एक फोन तक नहीं किया और मेरे हिसाब से इसको दोस्ती नहीं कहते हैं.

Also Read: Dipika Kakar का बेटा रूहान पापा पर गया है या फिर मम्मी पर? एक्ट्रेस का खुलासा, बोली- मेरा बेटा बिल्कुल भी…

दीपिका कक्कड़ ने बेटे संग सेलिब्रेट किया था जन्मदिन

21 जुलाई को अपने बेटे का स्वागत करने वाली दीपिका कक्कड़ ने मां बनने के बाद अपना पहला जन्मदिन हाल ही में सेलिब्रेट किया. उनके परिवार वालों ने एक्ट्रेस को ढेर सारा सरप्राइज दिया था. शोएब इब्राहिम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जश्न से पत्नी दीपिका की एक तस्वीर साझा की. फोटो में दीपिका अपने छोटे से बच्चे और खूबसूरत फोंडेंट केक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. केक में बच्चे के साथ एक परी मां की तसवीर काफी अच्छी लग रही थी. दीपिका गुलाबी रंग के सूट में बहुत सुंदर लग रही थीं, सिर पर टियारा पहने हुए वह अपने बच्चे को गोद में लिए हुए थीं. शोएब इब्राहिम अपनी पत्नी को खुश करने का कोई भीन मौका नहीं छोड़ते हैं. दोनों एक दूसरे को काफी ज्यादा प्यार करते हैं. वहीं एक्टर के परिवार वाले भी अभिनेत्री को परफेक्ट बहू मानते हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola