दीपिका कक्कड़ के ससुर की बिगड़ी तबीयत, ब्रेन स्ट्रोक के बाद ICU में चल रहा इलाज
Dipika Kakar Husband Son And Father In Law
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ के ससुर और शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है. शोएब ने सोशल मीडिया पर फैंस से दुआ करने की अपील की है. डॉक्टरों के अनुसार अगले 24 घंटे उनकी सेहत के लिए बेहद अहम हैं.
Dipika Kakar: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. पहले से ही दीपिका की खराब सेहत को लेकर फैंस चिंतित थे, वहीं अब परिवार पर एक और बड़ी परेशानी आ गई है. शोएब इब्राहिम के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
ब्रेन स्ट्रोक के बाद हालत हुई नाजुक
शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता की तबीयत के बारे में जानकारी दी. अभिनेता ने बताया कि 23 मई की सुबह उनके पिता को फिर से ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है.
शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पापा के लिए आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है. आज सुबह उन्हें दोबारा स्ट्रोक आया है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है. अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं, कृपया उनके लिए दुआ करें.”
इस पोस्ट के सामने आने के बाद से फैंस लगातार शोएब और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
पहले भी खराब रही है दीपिका की तबीयत
बीते कुछ समय से दीपिका कक्कड़ की सेहत भी चर्चा में बनी हुई है. एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर शोएब और दीपिका समय-समय पर अपडेट साझा करते रहे हैं. ऐसे में परिवार पर आई यह नई मुसीबत फैंस को भी भावुक कर रही है.
पिता के बर्थडे पर शेयर की थीं खास तस्वीरें
बता दें कि इसी महीने 6 मई को शोएब इब्राहिम ने अपने पिता का जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया था. अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कई प्यारी तस्वीरें भी शेयर की थीं. तस्वीरों में शोएब अपने पिता को किस करते नजर आए थे, वहीं उनके बेटे ने भी दादा जी पर प्यार लुटाया था.
इन तस्वीरों के साथ शोएब ने “हैप्पी बर्थडे पापा” लिखकर अपने पिता के लिए खास संदेश भी साझा किया था. अब फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में छाएंगे सलमान खान, ‘7 Dogs’ के प्रीमियर से वायरल हुआ पोस्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए