Saba Ibrahim के मिसकैरेज पर भाभी दीपिका कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस टाइम पर जो आपको इमोशनल…

Updated:
विज्ञापन
Saba Ibrahim के मिसकैरेज पर भाभी दीपिका कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस टाइम पर जो आपको इमोशनल…

शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम इन-दिनों बुरे दौर से गुजर रही है. उन्होंने हाल ही में अपना बच्चा खो दिया. उनका मिसकैरेज हो गया है. अब उनकी भाभी दीपिका कक्कड़ ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही कई बाते की है.

विज्ञापन

कुछ दर्द आपको हमेशा के लिए घाव देकर चले जाते हैं, जिसका दर्द ताउम्र रहता है, अभी, टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम की बहन और यूट्यूब व्लॉगर सबा इब्राहिम कुछ ऐसे ही दर्द से गुजर रही हैं. उनका मिसकैरेज हो गया है, जी हां उन्होंने दूसरे महीने में अपना बच्चा खो दिया. इस हादसे ने सबा को तोड़ दिया है, लेकिन वो अपनी फैमिली के लिए मजबूत बनी हुई है. सबा ने यह कहते हुए इसे स्वीकार कर लिया, ‘अल्लाह की यही मर्जी थी’. अब दीपिका कक्कड़ ने ननद की दुख पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही बताया कि पूरी फैमिली वाले उनके साथ है.

दीपिका ने सबा के मिसकैरेज पर कही ये बात

दीपिका कक्कड़ टीवी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है. इन-दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और फैंस को अपनी डे-टूडे लाइफ की डिटेल्स शेयर करती है. अब दीपिका ने सबा को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि हमारे साथ-साथ कई ऐसी महिलाये हैं, जो मिसकैरेज से गुजर चुकी हैं. मैं भी गुजरी हूं. उस टाइम आपको इमोशनल हर्ट होता है, जो तकलीफ होती है, इसे शब्दों में हमलोग बयां कर सकते हैं. जो हुआ है, वो ऊपर वाले की मर्जी से हुआ है, लेकिन यही लाइफ है, हमे हिम्मत रखना होगा, जिससे आगे सबकुछ अच्छा होगा. इंशाल्लाह जरूर होगा.

सबा ने काफी रखा ख्याल लेकिन…

दीपिका कक्कड़ ने आगे बताया कि सबा ने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की. जब उन्हें पता चला कि उन्हें ब्लीडिंग हो रही है, तब उन्होंने सारी सावधानी बरती और डॉक्टर्स ने जो टेस्ट बोले, सब करवाये, पूरा आराम किया, बेड रेस्ट पर थी वो… इस वक्त में सनी उसके साथ था और उन्होंने काफी ख्याल रखा. पूरा परिवार सबा के पास रहता था. मैं अपनी हेल्थ की वजह से ज्यादा टाइम नहीं दे पाई. हालांकि मैं भी उसके लिए चिंतित थी. हालांकि जो होना था, अब हो गया… सबा ठीक है और वो जल्द ही नॉर्मल हो जाएगी.

Also Read: Saba Ibrahim ने खो दिया अपना बच्चा, हुआ
मिसकैरेज, दर्द बयां कर हुई इमोशनल, कहा- ऐसा लगा जैसे वापस कभी नहीं…

दीपिका-शोएब जल्द बनेंगे मम्मी-पापा

सबा की बात करें तो वह दीपिका कक्कड़ के भी बेहद करीब हैं. टीवी एक्ट्रेस भी प्रेग्नेंट हैं और अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कपल जल्द ही बच्चे के आने की घोषणा करेंगे. दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में शहर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है, वह ज्यादा से ज्यादा आराम कर रही हैं. इधर सनी सबा का पूरा ख्याल रख रहे हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola