Khatron Ke Khiladi में पहले भी नजर आ चुकी हैं अनुष्का सेन, खुद किया खुलासा

Anushka Sen Khatron Ke Khiladi 11 : रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11 )को लेकर जबरदस्त बज है. इसकी शूटिंग के लिए सेलेब्स केपटाउन पहुंच गए हैं जहां से उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं. इस बार दिव्यांका त्रिपाठी और राहुल वैद्य जैसे कई फेमस सेलिब्रिटीज इसमें हिस्सा ले रहे हैं.
Anushka Sen Khatron Ke Khiladi 11 : रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11 )को लेकर जबरदस्त बज है. इसकी शूटिंग के लिए सेलेब्स केपटाउन पहुंच गए हैं जहां से उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं. इस बार दिव्यांका त्रिपाठी और राहुल वैद्य जैसे कई फेमस सेलिब्रिटीज इसमें हिस्सा ले रहे हैं. वहीं शो में टीवी सेसेंशन अनुष्का सेन (Anushka Sen )भी नजर आयेंगी. वो सबसे यंग कंटेस्टेंट में से एक है जो मात्र 18 साल की हैं. हाल ही में उनके और राहुल वैद्य का मस्ती करते एक वीडियो सामने आया था.
फैंस उन्हें खतरों के खिलाड़ी में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं, लेकिन बहुत से लोग इस बात से वाकिफ नहीं हैं कि एक्ट्रेस इससे पहले भी शो में आ चुकी हैं. जी हां आपने सही सुना! अनुष्का ने शो के सेट से एक मेमोरी साझा की थी, जहां हम उन्हें निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी के साथ पोज़ देते हुए देख सकते हैं.
https://www.instagram.com/p/CL_n1MXHFC-/
बता दें कि, अनुष्का अपने शो झांसी की रानी को प्रमोट करने के लिए खतरों के खिलाड़ी 9 फिनाले के सेट पर पहुंची थीं. अनुष्का ने कैप्शन में खुलासा किया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि दो साल बाद, वह इतने बड़े शो में हिस्सा लेंगी और उनके मेंटर कोई और नहीं बल्कि रोहित शेट्टी ही होंगे.
गौरतलब है कि, अनुष्का सेन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में जीटीवी के सीरियल यहां मैं घर घर खेली से की थी. वो शो में मिष्टी के किरदार में दिखीं थीं. इसके बाद वो शो देवों के देव में नजर आईं थी. इस शो से उन्हें जबरदस्त फेम मिला. इसमें वो छोटी पार्वती के किरदार में दिखी थीं. उन्होंने फीयर फाइल्स जैसे शोज भी किए हैं.
उन्हें शो बालवीर से भी खासा पहचान मिली. 2018 में उन्होंने इंटरनेट वाला लव में दिया का किरदार निभाया था. साल 2019 में वो झांसी की रानी शो में दिखीं. इस में वो रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में थीं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया. इसके बाद वो अपना टाइम भी आएगा में भी नजर आईं. वो कई म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




