ePaper

दीया मिर्जा ने Near Death Experience को लेकर किए बड़े खुलासे, कहा- मुझे गर्भावस्था के पांचवें महीने में..

Updated at : 11 Jan 2022 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
दीया मिर्जा ने Near Death Experience को लेकर किए बड़े खुलासे, कहा- मुझे गर्भावस्था के पांचवें महीने में..

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा जबसे मां बनी है, तबसे वह सुर्खियों में छाई हुई है. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने Near Death Experience को लेकर कई खुलासे किए है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस जबसे मां बनी है, तबसे अपने बेटे के साथ वह अक्सर सुर्खियों में बनी हुई है. हर कोई दीया के बेटे का चेहरा देखने का चाहता था. वहीं हाल ही में दीया ने फैंस के लिए अपने बेटे का चेहरा दिखाया था. अब दीया मिर्जा ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई दर्दनाक घटना के बारे में बताया है. उन्होंने खुलासा किया है कि वह अपने प्रेग्नेंसी के दौरान मरते-मरते बची थीं. हालांकि डॉक्टर ने उन्हें बचा लिया.

undefined

दीया मिर्जा आज एक खुश और स्वस्थ मां हैं. उनका बेटा अव्यान भी बिल्कुल स्वस्थ और ठीक है, लेकिन इस प्रेग्नेंसी में दीया को काफी दर्द हुआ है. उन्होंने लगभग मृत्यु का अनुभव किया, लेकिन वह अपने बच्चे के साथ बच गई. उन्होंने एक निजी अखबार से बात करते हुए कहा कि ‘मुझे अपनी प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में एपेंडेक्टोमी के लिए जाना पड़ा.

undefined

दीया ने कहा, इस दौरान मुझे मौत का सामना करना पड़ा था. ” बाद में एक तीव्र जीवाणु संक्रमण के कारण फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, जो गर्भावस्था के छठे महीने में सेप्सिस का कारण बन सकती थी. मुझे छठे महीने में ही अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा, क्योंकि मेरी प्लेसेंटा रक्तस्राव शुरू हो गया था. यह एक कठिन समय था और मैं अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए आभारी हूं, जिन्होंने हमारी जान बचाई.”Dia Mirza

undefined

दीया ने यह भी साझा किया कि वह इस महामारी में मदरहुड को कैसे संभाल रही हैं, “एक बच्चे को संकट में दुनिया में लाने के लिए हमारे सभी विकल्पों पर गहरा प्रभाव पड़ता है. मुझे उम्मीद है कि किसी दिन जल्द ही हमें मास्क नहीं पहनना पड़ेगा और हमारे बच्चे सामान्य हो सकते हैं. मेरी बेटी ऑनलाइन पढ़ रही है और वह एक संघर्ष है.

undefined

आपको बता दें कि दीया को आखिरी बार अनुभव सिन्हा की थप्पड़ में देखा गया था और अब वह भीड़ में दिखाई देने वाली है. यह फिल्म 2022 में रिलीज होने वाली है. दीया ने 15 फरवरी 2021 में अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव राखी से शादी की थी. शादी के कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी. पिछले साल मई के महीने में दीया मिर्जा ने अपने बेटे को जन्म दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola