Dhoom 4: हाई ऑक्टेन एक्शन मोड में दिखे रणबीर कपूर, वीडियो हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन

Dhoom 4

रणबीर कपूर का जबरदस्त एक्शन वीडियो वायरल हो रहा है, जहां इस वीडियो को देख फैन्स आशंका लगा रहे है की ये वीडियो धूम 4 का है, आइए जानते है पूरी बात.

विज्ञापन

Dhoom 4: रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में रणबीर दुश्मनों से बचते हुए एक सेफ हाउस तक पहुंचते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह उनकी अगली फिल्म धूम 4 का टीजर हो सकता है. हालांकि, रणबीर या फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

क्या रणबीर कपूर बनेंगे धूम फ्रेंचाइजी का हिस्सा?

रणबीर कपूर के धूम 4 का हिस्सा बनने की अफवाहें लंबे समय से चर्चा में हैं. फैंस का मानना है कि यह वायरल वीडियो उनकी इसी फिल्म का हिस्सा हो सकता है. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया, जैसे- “धूम 4 है क्या?” और “धूम 4 ”. वहीं, कुछ यूजर्स ने इस सीन की तुलना सलमान खान की टाइगर सीरीज से की. एक यूजर ने लिखा, “लगता है एक था टाइगर का रीमेक है .”

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में

रणबीर कपूर के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं. उन्होंने हाल ही में रामायण: पार्ट 1 की शूटिंग खत्म की है, जो नितेश तिवारी द्वारा बनाई गई दो-भाग वाली फिल्म का पहला पार्ट है. इसके अलावा, वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे.

फैंस को रणबीर से है धूम 4 की उम्मीद

भले ही यह वायरल वीडियो किसी एड का हिस्सा हो, लेकिन फैंस रणबीर को धूम 4 में देखने के लिए काफी बेताब हैं. कई लोगों को उम्मीद है कि वह इस फिल्म के साथ धूम फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे ले जाएंगे.

Also Read: Dhoom 4: रणबीर कपूर की नई लुक देख फूटा फैन्स का गुस्सा, इंटरनेट पर जम कर हुए ट्रोल

Also Read: Dhoom 4: क्या रणबीर और श्रद्धा फिर आयेंगे साथ, फैंस ने दीपिका पादुकोण और तृप्ति डिमरी को लेने की की डिमांड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola