दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार से लेकर ऐश्वर्या राय तक, इन सेलेब्स की पहली पसंद नहीं थी एक्टिंग

Updated:
विज्ञापन

जिंदगी में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता है. हर कोई जाहता है कि वह बड़े होकर डॉक्टर या फिर इंजिनियर बने, लेकिन अपने हिसाब का कुछ होता नहीं है, ऐसे में हमारे बी-टाउन में भी कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनकी पहली पसंद एक्टिंग नहीं थी. इनमें दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा जैसे सेलेब्स का नाम है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का बैकग्राउंड एक्टिंग से बिल्कुल नहीं था. उनके पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन प्लेयर है. ऐसे में दीपिका भी अपने पिता के पद्चिन्हों पर बैडमिंटन प्लेयर ही बनना चाहती थी. एक्ट्रेस काफी यंग ऐज से ही बैडमिंटन खेला करती थी. उन्होंने इसके लिए बकायदा ट्रेनिंग भी ली थी. हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेस में से एक है. एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. उनकी एक्टिंग के करोड़ों दीवाने हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अनुष्का कभी हिरोइन बनना ही नहीं चाहती थी. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो मॉडल बनना चाहती थी.

undefined

परिणीति चोपड़ा कभी हिरोइन बनना नहीं चाहती थी. परिणीति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बैंकर बनना चाहती थीं. उनकी बिजनेस, इकोनॉमिक्स और फइनेंस में ट्रिपल हॉनर्स की डिग्री है. उन्होंने यूके के ‘मैनचेस्टर बिज़नेस स्कूल’ से मार्केटिंग में मेजर किया था.

undefined

ऐश्वर्या राय बच्चन मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं. ऐश्वर्या कभी एक्टिंग फील्ड में आना ही नहीं चाहती थी. एक्ट्रेस पढ़ाई में काफी होशियार थी. अदाकारा आर्किटेक्चर या मेडिसिन लाइन में आना चाहती थीं. लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था.

undefined

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार का एक्टर बनने का कोई प्लान नहीं था. वे मार्शियल आर्ट्स सीखना चाहते थे, इसके लिए वे बैंकॉक भी गए. हालांकि वहां खिलाड़ी कुमार ने बतौर शैफ काम किया. जहां उन्हें मॉडलिंग की सलाह दी गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola