दीपक तिजोरी की बेटी समारा ग्लैमरस अंदाज से जीत रही फैंस का दिल, खूबसूरती के मामले में नहीं किसी से कम

Deepak Tijori daughter Samara Tijori : 90 के दशक में कई फिल्मों में नजर आ चुके दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) की बेटी समारा तिजोरी (Samara Tijori) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. समारा अपनी ग्लैमरस फोटोज की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. अपनी खूबसूरत तसवीरों से वो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है. फैंस उनका बॉलीवुड में डेब्यू करने का बेताबी से इंतजार कर रहे है.
Deepak Tijori daughter Samara Tijori : 90 के दशक में कई फिल्मों में नजर आ चुके दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) की बेटी समारा तिजोरी (Samara Tijori) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. समारा अपनी ग्लैमरस फोटोज की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. अपनी खूबसूरत तसवीरों से वो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है. फैंस उनका बॉलीवुड में डेब्यू करने का बेताबी से इंतजार कर रहे है.
दीपक तिजोरी की बेटी समारा फिल्मों में अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार है. समारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इंस्टाग्राम पर उनके 15 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. समारा इंस्टाग्राम पर फैंस को अपडेट्स देती रहती है.
https://www.instagram.com/p/CMwvJSPB3m3/
इंस्टाग्राम पर समारा की कई स्टनिंग फोटोज मौजूद है, जिनमें उनका लुक देखने लायक है. कई तसवीरों में वो समंदर किनारे मस्ती करते हुए दिख रही है. समारा का ग्लैमरस अंदाज सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वो कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही है. फिलहाल वो ऑनलाइन एक्टिंग क्लास से जुड़ी हुई हैं.
https://www.instagram.com/p/CI8d7Bsh4UB/
फिल्म ‘ढिशूम’ को समारा तिजोरी ने असिस्ट किया था और ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा वो ग्रैंड प्लान नाम की शॉर्ट फिल्म में काम कर चुकी है. 13 साल की उम्र में समारा किडनैप हो गई थी. इस बारे में बात करते हुए दीपक ने बताया था, शाम 4 बजे समारा घर से निकली थी. लोखंडवाला की सड़क पर चलते हुए उसे कुछ लोगों ने ऑटो में खींच लिया था और उसे होटल ले गये थे. बेटी किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंची थी.’
https://www.instagram.com/p/B2i1Ht-hKAn/
दीपक तिजोरी की बात करें तो वो ‘आशिकी’ फिल्म में राहुल रॉय के दोस्त के रूप में दिखे थे. इसके अलावा दीपक ‘खिलाड़ी’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, फिल्म ‘सड़क’ ‘कभी हां कभी न’, ‘राजा नटवरलाल’ और ‘पहला नशा’ जैसे फिल्मों में काम कर चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




